{"_id":"b98367750c5718f14a649c3965704ec5","slug":"yuki-ends-run-in-chennai-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी 'इंडो पाक एक्सप्रेस', यूकी भी बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पटरी से उतरी 'इंडो पाक एक्सप्रेस', यूकी भी बाहर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से जोड़ी बनाने वाले भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की इंडो पाक एक्सप्रेस के नाम से मशहूर जोड़ी चेन्नई ओपन एटीपी टूर्नामेंट में अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन
टॉप सीड बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाए भारत के साकेत मिनेनी और रूस के कारेन काचानोव ने 7-5, 2-6, 12-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
सिंगल्स में एकमात्र भारतीय उम्मीद बचे यूकी भांबरी भी क्वार्टर फाइनल में हार गए। यूकी को पांचवीं सीड कनाडा के वासेक पोसपिसिल ने आसानी से 6-3, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
इस बीच टॉप सीड स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका और सातवीं सीड फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलिन ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया।
वावरिंका ने स्लोवेनिया के एल्जाज बेदेने को 6-2, 6-1 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। सिंगल्स में वावरिंका के करियर की यह 300वीं जीत थी। रोजर वेसेलिन ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में इस्राइल के डूडी सेला को 7-5, 6-7, 6-0 से हराया।