{"_id":"5d117d0e8ebc3e4f32318e9d","slug":"youngest-wimbledon-champion-boris-becker-will-auction-his-trophies-to-payoff-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जा उतारने के लिए ट्रॉफियां बेचेंगे बेकर, 17 साल की उम्र में बने थे विंबलडन चैंपियन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कर्जा उतारने के लिए ट्रॉफियां बेचेंगे बेकर, 17 साल की उम्र में बने थे विंबलडन चैंपियन
Tue, 25 Jun 2019 07:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 25 Jun 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
बोरिस बेकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन टेनिस स्टार बोरिस बेकर से जुड़ी ट्रॉफियों और अन्य संग्रहणीय चीजों की एक ब्रिटिश फर्म के जरिए नीलामी होगी जिससे दिवालिया हो चुके पूर्व चैंपियन खिलाड़ी का कर्जा उतारा जा सकेगा। महज 17 साल की उम्र में विंबलडन इतिहास के सबसे युवा चैंपियन की 82 चीजों की बिक्री होगी जिसमें मेडल, कप, घड़ियां और फोटोग्राफ शामिल हैं।
विज्ञापन
यह बिक्री 11 जुलाई तक चलेगी। इन चीजों में चैलेंज कप शामिल हैं जो उन्हें विंबलडन जीत के बाद मिला था। इसके अलावा रेनशा कप की प्रतिकृति भी शामिल होगी जो उन्हें ग्रैंड स्लैम में सबसे युवा चैंपियन बनने पर दी गई थी। इसमें 1990 के विंबलडन फाइनल का वो मेडल भी शामिल हैं जब उन्हें स्वीडन के स्टीफन एडबर्ग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन