फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   WTA rankings Poland 20 year old iga Swiatek created history clinches Number 1 ranking

WTA Rankings: 20 वर्षीय इगा स्वांतेक ने रचा इतिहास, दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं, बार्टी के संन्यास से मिला फायदा

Sat, 26 Mar 2022 12:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Mar 2022 12:03 PM IST
सार

पोलैंड की युवा स्टार खिलाड़ी इगा स्वांतेक ने इतिहास रच दिया है। 20 वर्षीय इगा ने मियामी ओपन में दूसरे दौर का मुकाबला जीतने के साथ ही डब्ल्यूटीए टेनिस रैंकिग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
WTA rankings Poland 20 year old iga Swiatek created history clinches Number 1 ranking
इगा स्वांतेक - फोटो : twitter@MiamiOpen

विस्तार

पोलैंड की युवा स्टार खिलाड़ी इगा स्वांतेक ने इतिहास रच दिया है। 20 वर्षीय इगा ने मियामी ओपन में दूसरे दौर का मुकाबला जीतने के साथ ही डब्ल्यूटीए टेनिस रैंकिग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वह विश्व रैंकिग में नंबर एक बनने वाली पोलैंड की पहली और दुनिया की 28वीं महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एश्ले बार्टी द्वारा अचानक से संन्यास लेने के बाद शीर्ष स्थान खाली हो गया, इसका फायदा दूसरे नंबर पर रहीं इगा को मिला और वह अब दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं। स्वांतेक ने इससे पहले शुक्रवार की रात मियामी ओपन के दूसरे दौर में स्विट्जरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद चार अप्रैल को नई रैंकिंग अपडेट होगी और फिर संन्यास ले चुकी एश्ले बार्टी का नाम हटाकर  इगा को आधिकारिक तौर पर शीर्ष स्थान पर जगह दे दी जाएगी। 

इगा ने पिछले कुछ सालों में तेजी से अपनी छाप छोड़ी है।  की रैंक साल 2016 की समाप्ति पर 903 थी। इसके बाद वह 2018 में पहली बार शीर्ष 500 में शुमार हुईं। 2020 की समाप्ति के बाद 17वें रैंक पर पहुंचीं तो 2021 का समापन नौवें रैंक के साथ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed