फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   WTA fines Russian tennis chief over 'Williams brothers' comment.

'विलियम्स बहनों' पर लैंगिक टिप्पणी, लगा 15 लाख का जुर्माना

Sat, 18 Oct 2014 05:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Oct 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
WTA fines Russian tennis chief over 'Williams brothers' comment.
अमेरिका की 'विलियम्स बहनों' का टेनिस जगत में बड़ा नाम है। दोनों खिलाड़ियों का टेनिस वर्ल्ड में दबदबा रहा है। सेरेना तो इस समय वर्ल्ड नंबर वन हैं।
विज्ञापन


जबकि बड़ी बहन वीनस पूर्व नंबर वन रह चुकी हैं, लेकिन रूसी टेनिस महासंघ के अध्यक्ष शेमेल तार्पिस्चेव का विलियम्स बहनों पर लैंगिग टिप्पणी करना भारी पड़ गई। तार्पिस्चेव की लैंगिक टिप्पणी से नाराज डब्ल्यूटीए ने उन पर 25 हजार डॉलर (लगभग 15 लाख 36 हजार रुपए) का जुर्माना लगा दिया है।

डब्ल्यूटीए के मुख्य कार्यकारी स्टैसी एलास्टर ने रूसी संघ के प्रमुख की टिप्पणी से बेहद नाराज थी। तार्पिस्चेव ने एक कार्यक्रम में विलियम्स बहनों को अपनी रूसी भाषा में 'विलियम्स बंधु' कह दिया।
विज्ञापन


एलस्टर ने कहा, "शेमेल तार्पिस्चेव को रूसी टीवी पर महिला टेनिस इतिहास की इन 2 महान खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर सम्मान करना चाहिए। दोनों महान खिलाड़ियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमारे खेल जगत में इसकी कोई जगह नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक महिला टेनिस संगठन की मुख्य अधिकारी ने कहा कि हमने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत यह जुर्माना (25 हजार डॉलर) लगाया है। साथ ही उन पर टूर के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने पर बैन लगा दिया है। और अब उन्हें कम से कम एक साल के लिए क्रेमलिन कप टूर्नामेंट के चेयरमैन के पद से हटाने की बात चल रही है।


मास्को में होने वाले क्रेमलिन कप जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी भाग लेते हैं कि तैयारी जोरों हैं। वर्ल्ड नंबर वन सेरेना ने 18 एकल ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं, जबकि वीनस ने 7 एकल ग्रैंड स्लैम जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed