{"_id":"604d80eaa48433725829d92b","slug":"world-number-five-stefanos-tsitsipas-crashes-out-of-atp-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना टूटा: दुनिया के 93वें नंबर के खिलाड़ी से हारे सितसिपास, स्टेफानोस भी खिताबी हैट्रिक से चूके","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सपना टूटा: दुनिया के 93वें नंबर के खिलाड़ी से हारे सितसिपास, स्टेफानोस भी खिताबी हैट्रिक से चूके
Sun, 14 Mar 2021 08:50 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 14 Mar 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के पांचवें नंबर के टेनिस खिलाड़ी यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को एटीपी ओपन के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के युगल विशेषज्ञ पियरे ह्यूज हर्बट ने 6-7 (6/8), 6-4, 6-2 से हरा दिया। सितसिपास पिछले दो बार से यह टूर्नामेंट जीत रहे थे। हर्बट युगल में कॅरिअर ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं लेकिन एकल वर्ग में दुनिया के 93 नंबर के खिलाड़ी हैं। वहीं, दुनिया के तीसरे नंबर के रूस के डेनिएल मेदवेदेव सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मेदवेदेव ने 19 साल के इटली के जैनिक सिनर को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हरा दिया। मेदवेदेव पहली बार यहां सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
इंडोर हार्डकोर्ट पर हर्बट ने सितसिपास के खिलाफ सर्व एंड वॉली का अच्छा खेल दिखाया। शानदार बैकहैंड वॉली के साथ मैच जीता। यह हर्बट के करिअर की श्रेष्ठ एकल जीत है जिसमें उन्होंने सितसिपास की सर्विस पांच बार तोड़ी। फ्रांस का एक फाइनलिस्ट होना भी तय हो गया है क्योंकि हर्बट का सामना अब उगो हम्बर्ट से होगा जिन्होंने क्वालिफायर आर्थर रिंडरनेक को 4-6, 7-5, 7-6 से हराया। मेदवेदेव की टक्कर मैथ्यू इबडेन से होगी जो दुनिया में 287वें नंबर के खिलाड़ी हैं और टूर्नामेंट के 28 साल के इतिहास में सबसे कम रैंकिंग वाले सेमीफाइनलिस्ट हैं। इबडेन ने करेन खाचानोव को 4-6, 6-4, 6-2 से हराया।
08 : एसेज लगाए हबर्ट ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान
10: वें कॅरिअर खिताब की तलाश में हैं रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव
जैनिक ने काफी दमदार शॉट लगाए आप उन्हें आसान शॉट खेलने का मौका नहीं दे सकते। वर्ना वो आप को कोर्ट में इधर-उधर दौड़ाएंगे और विनर लगा देंगे।- डेनिएल मेदवेदेव