फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   wimbledon rafael nadal and novak djokovic enters in third round

विबंलडन 2018: राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच कारवां आगे बढ़ा

Fri, 06 Jul 2018 03:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
wimbledon rafael nadal and novak djokovic enters in third round
नोवाक जोकोविच

रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले स्पेनिश स्टार राफेल नडाल और सर्बियाई खिलाड़ी नोवोक जोकोविच बृहस्पतिवार को विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंच गए। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने दूसरे दौर में कजाखस्तान के मिखाइल कुकुश्किन को 6-4, 6-3, 6-4 से और जोकोविच ने अर्जेंटीना के होरासियो जेबलोस को 6-1, 6-2, 6-3 से पराजित किया।

विज्ञापन

 
अन्य मैचों में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने नीदरलैंड के रॉबिन हासे को 6-3, 6-4, 7-5 से, एलेक्स डि मिनौर ने पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट को 6-2, 6-7, 7-5, 6-3 से  और जी सिमोन ने मैटियो को 6-3, 7-6, 6-2 से मात देकर तीसरे दौर का टिकट कटाया। 
विज्ञापन


सिलिच हुए उलटफेर का शिकार : गत उपविजेता क्रोएशिया के मारिन सिलिच दूसरे दौर में अर्जेंटीना के गुइडो पेला के हाथों 6-3,-6-1, 4-6, 6-7, 5-7 से उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पेला पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालेप व कर्बर तीसरे दौर में : महिलाओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप और जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने भी दूसरे दौर की बाधा पार कर ली। हालेप ने झेंग सेईसेई को 7-5, 6-0 से जबकि कर्बर ने क्लेयर लियू को 3-6, 6-2, 6-4 से हराया। कार्लो सुआरेज नवारो ने सारा सॉरीबिस टोरमो 6-4, 6-1 से, नाओमी ओसाका ने केटी बोल्टर 6-3, 6-4 से और बाराबोरा स्ट्राईकोवा ने लिसिया को 6-1, 6-4 से मात दी। 


बुचार्ड व स्टोसुर बाहर : कनाडा की एग्युनी बुचार्ड और ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को हार का सामना करना पड़ा। बुचार्ड को ऑस्ट्रेलिया की एशघले बर्टी से 4-6, 5-7 से और स्टोसुर को हमवतन दारिया गैव्रिएला के हाथों 4-6, 1-6 से हार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed