{"_id":"5d1cedd38ebc3e3c9628442e","slug":"wimbledon-2019-bernard-tomic-pay-fine-after-defeat-in-second-shortest-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्नार्ड टॉमिच विंबलडन में 58 मिनट में हारे मैच, लग सकता है जुर्माना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बर्नार्ड टॉमिच विंबलडन में 58 मिनट में हारे मैच, लग सकता है जुर्माना
Thu, 04 Jul 2019 09:37 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:37 AM IST
सार
-58 मिनट में सोंगा से हार गए पहला मुकाबला
-54 मिनट में सबसे छोटा मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड फेडरर और फाला के नाम है
विज्ञापन
बर्नार्ड टोमिच
- फोटो : social media
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टॉमिक को विंबलडन का दूसरा सबसे छोटा मैच हारने के लिए करीब 39.26 लाख रुपये (57,000 डॉलर) की इनामी राशि गंवानी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया का यह विवादास्पद खिलाड़ी महज 58 मिनट में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से 2-6,1-6, 4-6 से हार गया। टॉमिच पर इससे पहले भी मैच के दौरान जीतने की कोशिश नहीं करने के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
रोजर फेडरर ने 2004 में कोलंबिया के एलेजांद्रो फाला को इससे चार मिनट पहले पराजित किया था। दो साल पहले भी टॉमिच पर जुर्माना लगा था जब उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने चोट का बहाना किया था और जर्मनी के मिशा ज्वेरेव से हार में बोरियत की शिकायत की थी।
विज्ञापन