{"_id":"5c7c025bbdec224c974d2131","slug":"wang-yafan-defeats-sofia-kenin-to-win-wta-acapulco-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनिन को हराकर वांग ने जीती अपनी पहली डब्ल्यूटीए ट्रॉफी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
केनिन को हराकर वांग ने जीती अपनी पहली डब्ल्यूटीए ट्रॉफी
Sun, 03 Mar 2019 10:05 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
वांग याफन
चीनी खिलाड़ी वांग याफन ने अपनी पहली डब्ल्यूटीए ट्रॉफी जीत ली। वांग ने अमेरिका की सोफिया केनिन को 2-6, 6-3, 7-5 से शिकस्त देकर मैक्सिको ओपन का खिताब जीता। दुनिया की 65वें नंबर की खिलाड़ी वांग का यह पहला ही डब्ल्यूटीए फाइनल था। पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस चैंपियन बने।
विज्ञापन
दुनिया के 75वें नंबर के खिलाड़ी किर्गियोस ने फाइनल में तीसरे नंबर के अलक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3,6-4 से हराकर करियर का पांचवां खिताब जीता। उन्होंने करीब एक साल बाद कोई ट्रॉफी जीती। किर्गियोस ने अपनी सभी ट्रॉफियां हार्टकोर्ट पर जीती हैं। इस जीत से किर्गियोस सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में शीर्ष तीस में शुमार हो सकते हैं।
विज्ञापन