{"_id":"1c8e93cc-79ab-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"victoria-azarenka-beats-serena-williams-to-defend-qatar-open-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर ओपन: सेरेना को हराकर अजारेंका ने जीता खिताब ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कतर ओपन: सेरेना को हराकर अजारेंका ने जीता खिताब
दोहा/एजेंसी
Updated Mon, 18 Feb 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष वरीय और गत विजेता बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को कड़े मुकाबले में 7-6, 2-6, 6-3 से हराकर कतर ओपन का खिताब जीत लिया। विश्व रैंकिंग में सेरेना के हाथों अपना नंबर वन का ताज गंवा चुकी अजारेंका ने लगभग ढाई घंटे चले मैच में शानदार सर्विस का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया। इस सत्र में अपराजेय चल रही अजारेंका की इस सत्र में यह 14वीं जीत है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता अजारेंका ने पहला सेट टाईब्रेकर में जीता लेकिन 15 ग्रैंड स्लेम खिताबों की मलिका सेरेना ने दूसरा सेट आसानी से जीतकर 1-1 की बराबरी कर ली। निर्णायक सेट में फिर अजारेंका का दबदबा रहा और उन्होंने 3-0 की बढत बनाने के बाद पीछे मुडकर नहीं देखा और सेरेना को करियर का 48वां एकल खिताब जीतने से वंचित कर दिया।
विज्ञापन
अजारेंका ने खिताब जीतने के बाद कहा कि यह वाकई में अद्भुत जीत है। मैंने खुद से कहा कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ करना है वर्ना सेरेना मुझ पर हावी हो जाएगी। मुझे वास्तव में अपने खेल का स्तर बढाना पडा और मुझे खुशी है कि मैं खिताब जीतने में सफल रही।
विज्ञापन