{"_id":"5d41a6038ebc3e6ca302b9c4","slug":"venus-williams-faces-another-defeat-azarenka-eases-through","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीनस विलियम्स की हार, माटेक सैंड्स ने रौंदा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
वीनस विलियम्स की हार, माटेक सैंड्स ने रौंदा
Wed, 31 Jul 2019 08:00 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
वीनस विलियम्स
- फोटो : AOL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद अपना पहला डब्ल्यूटीए एकल मैच खेल रही बेथानी माटेक सैंड्स ने कैलिफोर्निया के सैन जोस में हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट में वीनस विलियम्स को 6-7 (4/7), 6-3, 6-1 से हराया। चौंतीस वर्षीय माटेक सैंड्स की फ्रेंच ओपन 2018 के बाद एकल में यह पहली जीत है।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार को तीसरे और निर्णायक सेट के शुरू में अपनी सर्विस गंवा दी थी, लेकिन इसके बाद लगातार छह गेम जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना स्पेन की आठवीं वरीय कार्ला सुआरेज नवारो से होगा।
विज्ञापन
पहले दौर के एक अन्य मैच में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने फ्रांसीसी क्वालीफायर हार्मोनी टैन 6-2, 6-4 से पराजित किया। अजारेंका अगले दौर में क्रोएशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त डोना वेकिच से भिड़ेगी जिन्होंने जापान की मिसाकी दोइ को 6-4, 3-6, 6-4 से हराया।
विज्ञापन