फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Venus Williams at fault in deadly Florida car crash, police say

वीनस विलियम्स की कार से टक्कर के 2 सप्ताह बाद 78 साल के बुजुर्ग की मौत

Fri, 30 Jun 2017 12:37 PM IST
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर Updated Fri, 30 Jun 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Venus Williams at fault in deadly Florida car crash, police say
वीनस विलियम्स - फोटो : AOL
अमरीकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स की कार से हुई सड़क दुर्घटना में 78 साल के एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। फ्लोरिडा के पाम बीच गार्डन्स के प्रवक्ता ने कहा कि इस बात की जांच हो रही है कि दुर्घटना में ग्रैंड स्लैम चैंपियन का क्या संबंध है। बीते 9 जून को हुई इस घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस ख़बर को पहली बार प्रकाशित करने वाले टीएमज़ेड के अनुसार, पुलिस को लगता है कि ग़लती वीनस की है लेकिन उनके वकील ने कहा है कि यह एक दुर्घटना थी। जेरोम बार्सन अपनी कार से पत्नी के साथ जा रहे थे और एक चौराहे पर उनकी कार से टक्कर हुई। पुलिस को दिए बयान में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वीनस विलियम्स की कार अचानक उनके रास्ते में आ गई और जाम की वजह से आगे नहीं जा पाई।
विज्ञापन


बार्सन की पत्नी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वो बच गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "दूसरे ड्राईवर को रास्ता देने के अधिकार का वीनस ने उल्लंघन किया है।" हालांकि इसमें साफ़ किया गया है कि इस दुर्घटना में ड्रग्स, अल्कोहल या मोबाइल फ़ोन जैसे ध्यान भटकाने वाले कारण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार नहीं देख पाईं थी वीनस

Venus Williams at fault in deadly Florida car crash, police say
वीनस विलियम्स - फोटो : Fox News
सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 37 साल की वीनस विलियम्स ने कथित रूप से पुलिस को बताया कि वो बुज़ुर्ग दंपत्ति के कार को देख नहीं पाई थीं और वो अपनी गाड़ी को धीमी रफ़्तार से चला रही थीं। विलियम्स के वकील ने एक बयान में कहा है, "वीनस जब चौराहे पर पहुंचीं तो वहां हरी बत्ती थी। पुलिस का मानना है कि जिस समय दुर्घटना हुई, उस समय उनकी कार की रफ़्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटे थी।"

उनके अनुसार, "प्रशासन ने इसके पीछे कोई और कारण या किसी उल्लंघन की बात नहीं कही है। ये एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी और वीनस ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।"

अगले सप्ताह वीनस लंदन में अपना 20वां विंबलडन टूर्नामेंट खेलने वाली हैं। पिछले दो दशकों से वीनस और उनकी बहन सरीना विलियम्स महिला टेनिस में अपना दबदबा बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed