फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US open Rafael Nadal need one grand slam win to tying federer of most grand slam win

नडाल ने जीता 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब, फेडरर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर

Mon, 09 Sep 2019 11:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Sep 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
US open Rafael Nadal need one grand slam win to tying federer of most grand slam win
राफेल नडाल - फोटो : social media

स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल ने साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया है। 33 वर्षीय नडाल ने यूएस ओपन के फाइनल में जोरदार खेल दिखाया और तकरीबन पांच घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में रूस के युवा खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव को हराकर अपना 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

विज्ञापन


24000 दर्शकों से भरा हुआ न्यूयॉर्क और दुनिया का सबसे बड़ा टेनिस कोर्ट 'आर्थर अशे' सोमवार को एक जबरदस्त मुकाबले का गवाह बना। दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल को अपना चौथा यूएसओपन खिताब जीतने के लिए कड़ी मसक्कत करनी पड़ी। नडाल ने पांच घंटे तक चले पांच सेट के मुकाबले में 7-5, 6-3, 5-7, 4-6 और 6-4 से जीत दर्ज की। उन्हें अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे रुसी खिलाड़ी मेदवेदेव से कड़ी चुनौती मिली। 

विज्ञापन

रिकॉर्ड पांचवीं जीत

US open Rafael Nadal need one grand slam win to tying federer of most grand slam win
राफेल नडाल - फोटो : Social Media

यूएस ओपन में जीत के साथ नडाल ने इस साल का अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने फ्रेंच ओपन में भी जीत दर्ज की थी। नडाल ने इस जीत के साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अपने 30वें जन्मदिन के बाद से नडाल ने पांच ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिए हैं।  

फेडरर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से एक कदम दूर

US open Rafael Nadal need one grand slam win to tying federer of most grand slam win
रोजर फेडरर बनाम राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

टेनिस की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अब तक कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मामले में अब नडाल उनसे सिर्फ कदम पीछे हैं। यूएस ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल के नाम 19 ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मात्र एक ग्रैंडस्लैम जीतते ही नडाल सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम जीत के मामले में फेडरर की बराबरी कर लेंगे। 

विज्ञापन

27वां ग्रैंडस्लैम फाइनल

US open Rafael Nadal need one grand slam win to tying federer of most grand slam win
राफेल नडाल - फोटो : social media

राफेल नडाल इस बार यूएस ओपन में अपना 27वां ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रहे थे। इससे पहले उन्होंने 2017 में यूएस ओपन का खिताब जीता था। नडाल ने अपने 15 साल के करियर में अब तक 12 बार फ्रेंच ओपन, चार बार यूएस ओपन, दो बार विंबलडन और एक बार ऑस्ट्रलियन ओपन का खिताब जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed