फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open: Djokovic makes a strong comeback with victory; Reached second round, will become number-one player

US Open: जोकोविच ने जीत के साथ की दमदार वापसी; दूसरे दौर में पहुंचे, बनेंगे नंबर-एक खिलाड़ी

Wed, 30 Aug 2023 05:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 05:05 PM IST
सार

दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने यूएस ओपन के पहले दौर में अपने शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा और लगातार 17वीं बार इस टूर्नामेंट के पहले दौर का मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन
US Open: Djokovic makes a strong comeback with victory; Reached second round, will become number-one player
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन में दमदार वापसी करते हुए एलेक्जेंडर मुलर को सीधे सेटों में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। जोकोविच ने पहले दौर का मुकाबला 6-0, 6-2, 6-3 से अपने नाम किया। वह बुधवार को स्पेनिश खिलाड़ी बर्नाबे जपाटा मिरालेस के खिलाफ दूसरे दौर का मुकाबला खेलेंगे। इस जीत के साथ ही जोकोविच फिर से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन


23 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच को पिछले साल अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि उन्होंने कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया था। दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने यूएस ओपन के पहले दौर में अपने शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा और लगातार 17वीं बार इस टूर्नामेंट के पहले दौर का मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के बाद वह 11 सितंबर को जारी होने वाली एटीपी विश्व रैंकिंग में जोकोविच स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को हटाकर नंबर एक खिलाड़ी बनेंगे।
विज्ञापन


2021 में मेदवेदेव से हारे थे 
आर्थर ऐश स्टेडियम में कोको गॉफ का मैच लगभग तीन घंटे तक चला और फिर पुरुषों के बराबर महिलाओं को पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के कारण जोकोविच का मुकाबला काफी देर से शुरू हुआ। इससे पहले जोकोविच अमेरिका में यूएस ओपन में 2021 में खेले थे तब फाइनल में डेनिल मेदवेदेव ने उन्हें हरा दिया था। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
  • ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने कनाडा के मिलोस राओनिच को तीन सेटों में 6-2, 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
  • अमेरिका के टेलर फ्रिट्स ने पहले दौर में हमवतन स्टीव जॉनसन को 6-2, 6-1, 6-2 से पराजित करके अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

‘मुझे पता था कि मेरा मुकाबला देर से होगा। मैं टेनिस कोर्ट पर जाने के लिए उत्साहित था। मैं कुछ वर्षों से अमेरिका में वापसी का इंतजार कर रहा था’- नोवाक जोकोविच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed