फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open: Coco Gauff defeats Ajla, veteran Naomi Osaka in second round of US Open

US Open: कोको गॉफ ने एजला को हराया, दिग्गज नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

Wed, 27 Aug 2025 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Aug 2025 02:14 PM IST
सार

नए सर्विस कोच के साथ खेल रही गॉफ ने मैच में 10 बार डबल फॉल्ट किया और छह बार अपनी सर्विस गंवाई, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की एजला तोमालानोविच को पहले दौर के कड़े मुकाबले में हराया।

विज्ञापन
US Open: Coco Gauff defeats Ajla, veteran Naomi Osaka in second round of US Open
नाओमी ओसाका - फोटो : French Open

विस्तार

तीसरी वरीय अमेरिकी कोको गॉफ और 23वीं वरीय जापान की नाओमी ओसाका ने मंगलवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


नए सर्विस कोच के साथ खेल रही गॉफ ने मैच में 10 बार डबल फॉल्ट किया और छह बार अपनी सर्विस गंवाई, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की एजला तोमालानोविच को पहले दौर के कड़े मुकाबले में 6-4, 6-7 (2), 7-5 से हराने में सफल रहीं।
विज्ञापन


गॉफ ने मैच के बाद कहा, 'यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था लेकिन मैं जीत दर्ज करके खुश हूं।' दो बार की चैंपियन ओसाका को हालांकि बेल्जियम की ग्रीट मिनेन को 6-3, 6-4 से हराने के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल में तीसरे वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एलेजांद्रो ताबियो को सीधे सेट में 6-2, 7-6, 6-4 से हराया जबकि अमेरिका के 14वें वरीय टॉमी पॉल ने एल्मर मोलेर के खिलाफ 6-3, 6-3, 6-1 की आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed