{"_id":"61d093eca3c40854995e315d","slug":"us-open-champion-emma-raducanu-pulls-out-of-australian-open-warm-up-event-in-melbourne","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: यूएस ओपन चैंपियन रादूकानू मेलबर्न टूर्नामेंट से हटीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी में जुटी रहेंगी ब्रिटिश स्टार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
झटका: यूएस ओपन चैंपियन रादूकानू मेलबर्न टूर्नामेंट से हटीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी में जुटी रहेंगी ब्रिटिश स्टार
Sat, 01 Jan 2022 11:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:18 PM IST
सार
यूएस ओपन चैंपियन एमा रादूकानू मेलबर्न में होने वाले सीजन के पहले महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) टूर्नामेंट से हट गई हैं। 19 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी हाल ही में अबू धाबी में कोविड-19 एकांतवास से लौटी हैं।
विज्ञापन
एमा रादुकानु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएस ओपन चैंपियन एमा रादूकानू मेलबर्न में होने वाले सीजन के पहले महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) टूर्नामेंट से हट गई हैं। 19 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी हाल ही में अबू धाबी में कोविड-19 एकांतवास से लौटी हैं। रादुकानू को मेलबर्न में तीन जनवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेना था जो वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का वॉर्मअप टूर्नामेंट माना जाता है। हालांकि वह मेलबर्न में इस माह होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों में जुटी रहेंगी।
विज्ञापन
संभावना है कि ग्रैंडस्लैम में उतरने से पहले वह सिडनी क्लासिक में हिस्सा ले सकती हैं। उन्होंने वॉर्मअप टूर्नामेंट से हटने पर कहा कि एकांतवास से लौटने के बाद सीधे टूर्नामेंट में उतरना कुछ जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
ब्रिटेन की नंबर एक और दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से सम्मानित होने वाली एमबीई (मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर ) हस्तियों की सूची में शामिल रहीं। उन्होंने क्वालिफायर खिलाड़ी के रूप में यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम जीतकर इतिहास रचा था। वह बीबीसी की साल की श्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गईं हैं।
विज्ञापन