फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2021 Shelby Rogers beats No 1 Tennis player Ashleigh Barty in third round

US Open 2021: बार्टी हुईं उलटफेर का शिकार, निशिकोरी को हराकर जोकोविच चौथे दौर में

Sun, 05 Sep 2021 11:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 05 Sep 2021 11:39 AM IST
सार

दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को यूएस ओपन के तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अमेरिका की गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी शेल्बी रोजर्स ने 2-1 से मात दी। वहीं, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
US Open 2021 Shelby Rogers beats No 1 Tennis player Ashleigh Barty in third round
नोवाक जोकोविच - फोटो : Wimbledon

विस्तार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया। सर्बियाई स्टार ने तीसरे दौर में केई निशिकोरी को 6-7 (4), 6-3, 6-3, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ ही जोकोविच करियर ग्रैंड स्लैम की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी यूएस ओपन में उलटफेर का शिकार हो गईं। उन्हें अमेरिका की गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी शेल्बी रोजर्स ने तीसरे दौर में हरा दिया। शेल्बी ने यह मुकाबला  6-2, 1-6, 7-6 से अपने नाम किया। इस हार के बाद बार्टी अमेरिकी ओपन से बाहर हो गईं। विंबलडन का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की किसी बड़े टूर्नामेंट में लगातार यह दूसरी हार है। इससे पहले वह टोक्यो ओलंपिक में भी बाहर हो गई थीं। वहीं, रोजर्स इस जीत के साथ अंतिम 16 में पहु्ंच गईं। 

विज्ञापन
 

बीते साल लेक्सिंग्टन में सेरेना विलियम्स को हराने के बाद टॉप टेन खिलाड़ियों के खिलाफ रोजर्स की यह पहली जीत है। जबकि उन्हों पहली बार दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी को हराया है। अमेरिकी खिलाड़ी का इस साल एश्ले बार्टी के खिलाफ पांचवां मैच था जिसमें वह जीत तलाश रही थीं। मैच में ऐसा लग रहा था कि रोजर्स जीत जाएंगी क्योंकि वह इस साल दो बार बार्टी के खिलाफ जीत के करीब पहुंच चुकी थीं। 

विज्ञापन


तीसरे दौर में खेले गए इस मैच की शुरुआत में सेकंड सर्विस के दौरान बार्टी ने डबल फॉल्ट की। जिसके चलते रोजर को 2-1 की बढ़त मिली। इस दौरान बार्टी को वापसी करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। विंबलडन चैंपियन बार्टी ने शुरुआती सेट में 17 अप्रत्याशित गलतियां कीं। जिसके चलते रोजर्स ने 32 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरे और फाइनल सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी। लेकिन एक बार फिर बार्टी की लय बिगड़ गई और उन्होंने अत्याशित गलतियां की। जिसका फायदा रोजर्स ने उठाया। इस रोमांचक सेट में पार्टी ने 7-6 से जीत दर्ज की। 


रोहन बोपन्ना और  इवान डोडिग की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में 
उधर, भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने मोनाको के ह्यूगो नेस और फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच की जोड़ी को हराकर पुरुष युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत-क्रोएशिया के खिलाड़ियों की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शनिवार रात एक घंटे 56 मिनट तक चले मुकाबले में अपने गैरवरीय प्रतिद्वंद्वियों पर 6-3, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed