US Open 2021: जोकोविच ने ज्वेरेव तो मेदवेदेव ने फेलिक्स को हराया, खिताबी मुकाबले में होगी दोनों की भिड़ंत
यूएस ओपन 2021 के लिए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच और रूस के दानिल मेदवेदेव ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएस ओपन 2021 के लिए पुरुष एकल के दो फाइनलिस्ट का नाम तय हो गया है। सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच और रूस के दानिल मेदवेदेव के बीच ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेला जाएगा। दोनों ही खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराया।
जोकोविच ने ज्वेरेव को दी पटखनी
दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी और सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच और जर्मनी के एलेग्जेंडर ज्वेरेव के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों के बीच चार घंटे से अधिक चले मुकाबले में जोरदार भिड़ंत हुई लेकिन अंत में जोकोविच ने बाजी अपने नाम की। जोकोविच ने ज्वेरेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में डिसाइडर में हराया। जोकोविच को हालांकि पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो सेट अपने नाम किए। हालांकि चौथे सेट में एक बार फिर से ज्वेरेव ने मुकाबला जीता। अंत में निर्णायक और अंतिम सेट में जोकोविच ने बेहतरीन खेल के साथ सेट और मुकाबला दोनों अपने नाम किया।
जोकोविच ने ज्वेरेव को 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराया और रिकॉर्ड 31वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे। यही नहीं जोकोविच नौवीं बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
This man is unstoppable. @DjokerNole | #USOpen pic.twitter.com/7wHDU2CbdN
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2021
मेदवेदेव ने फेलिक्स को हराया
बात करें अन्य सेमीफाइनल की तो पहले मुकाबले में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर को सीधे सेटों में मात दी। मेदवेदेव ने यह मुकाबला 6-4, 7-5, 6-2 से जीता। इस मुकाबले में मेदवेदेव पूरी तरह से फेलिक्स पर हावी रहे और एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। मेदवेदेव अब दो बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले रूसी खिलाड़ी भी बन गए हैं।
Daniil's day.
— US Open Tennis (@usopen) September 10, 2021
No. 2 seed Daniil Medvedev ROLLS into the #USOpen final. pic.twitter.com/iegozwXxfy