फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Transylvania Open 2021 women tennis player Annette Kontaveit won the title defeating local player Simona Halep in the final

ट्रांसिल्वेनिया ओपन: एनेट कोंटावित ने जीता खिताब, फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी सिमोना हालेप को हराया

Mon, 01 Nov 2021 09:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्लून नापोका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्लून नापोका Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 01 Nov 2021 09:29 AM IST
सार

इस्टोनियाई खिलाड़ी एनेट कोंटावित ने ट्रांसिल्वेनिया ओपन का खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने अपनी हमवतन सिमोना हालेप को सीधे सेटों मेंं हराया। इस साल कोंटावित का यह चौथा खिताब है। 

विज्ञापन
Transylvania Open 2021 women tennis player Annette Kontaveit won the title defeating local player Simona Halep in the final
एनेट कोंटावित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्टोनियाई खिलाड़ी एनेट कोंटावित ने सत्र के चौथे खिताब के साथ साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। उन्होंने यह सभी ट्रॉफियां पिछले दस हफ्तों में जीती हैं। दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी कोंटावित ने ट्रांसिल्वेनिया ओपन के फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी सिमोना हालेप को एक घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-3 से पराजित किया। कोंटावित ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया। उनकी यह पिछले 28 मुकाबलों में 26वीं जीत है। वहीं कोंटावित की यह हालेप पर चार मुकाबलों में पहली जीत है।

विज्ञापन


पहली इस्टोनियाई खिलाड़ी 

कोंटावित मेक्सिको में 10 से 17 नवंबर तक होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेलने वाली पहली इस्टोनियाई खिलाड़ी होंगी। इस टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष आठ खिलाड़ी भाग लेतीं हैं। इस जीत से वह सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में कॅरिअर में पहली बार शीर्ष दस में शुमार हो जाएंगी।  
विज्ञापन


पहली बार घर में हारीं हालेप

तेरह माह में पहला फाइनल खेल रही हालेप का घरेलू सरजमीं पर खिताबी मुकाबला न हारने का सिलसिला भी थम गया। उनका यह घर में तीसरा फाइनल था। इससे पहले दोनों में उन्होंने ट्रॉफी जीती थी। हालेप की यह कॅरिअर के 40वें फाइनल में 18वीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed