टोक्यो ओलंपिक: नंबर एक खिलाड़ी का सपना टूटा, जोकोविच कांस्य पदक का मैच भी हारे
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कांस्य पदक का मैच भी हार गए हैं। उन्हें स्पेन के ही खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा के खिलाफ 6-4, 6-7 (6/8), 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उनका ओलंपिक में पदक जीतने का इंतजार और बढ़ गया।
Wow!
An amazing performance from Pablo Carreno Busta sees him defeat Novak Djokovic and win the #bronze medal!#StrongerTogether | #Tokyo2020 | @ITFTennis | #Tennis pic.twitter.com/f429sxcMHK— Olympics (@Olympics) July 31, 2021विज्ञापन
सेमीफाइनल में ज्वेरेव ने दी थी पटखनी
सेमीफाइनल मुकाबले में भी जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें चौथे वरीय वाले जर्मनी के खिलाड़ी एलेग्जेंडर ज्वेरेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस हार के साथ ही सर्बियाई दिग्गज का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डन स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया। जोकोविच एक कैलेंडर वर्ष में चार मुख्य ग्रैंडस्लैम के साथ ओलंपिक गोल्ड जीतने की कोशिश में थे, लेकिन ज्वेरेव ने उनके इस सपने को पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया।
दोनों खिलाड़ियों के बीच दो घंटे तक चले कड़े मुकाबले में ज्वेरेव ने 1-6, 6-3 और 6-1 से हराया। हालांकि मैच की शुरुआत में जोकोविच ने शानदार खेल दिखाया और महज 37 मिनट के अंदर ही पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। लेकिन इसके बाद ज्वेरेव ने जोरदार वापसी की और 45 मिनट में दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद आखिरी सेट में भी ज्वेरेव ने जोकोविच को कोई मौका नहीं दिया और पूरी तरह से उनपर हावी रहे। ज्वेरेव ने आखिरी सेट को 41 मिनट में 6-1 से अपने नाम किया था।
जोकोविच मिश्रित युगल से हटे
जोकोविच और निना स्टोजानोविच की मिश्रित युगल जोड़ी को शुक्रवार को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्हें आज कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एश बार्टी एवं जॉन पीर्स की मिश्रित युगल जोड़ी से भिड़ना था लेकिन बाएं कंधे में चोट का हवाला देते हुए वह इस मैच से हट गए। मिश्रित युगल का कांस्य पदक ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को मिल गया। जोकोविच ओलंपिक में अब तब सिर्फ एक पदक जीत सके हैं। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक जीता था।