फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tokyo Olympics 2021 Sania Mirza and Ankita Raina knocked out after losing first round of the women doubles tennis match

Tokyo Olympics: टेनिस में भारत की खराब शुरुआत, सानिया मिर्जा-अंकिता रैना पहले दौर में हारकर बाहर

Sun, 25 Jul 2021 10:16 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 25 Jul 2021 10:16 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में टेनिस की महिला युगल स्पर्धा में भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को उक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक की बहनों की जोड़ी ने 6-0, 6-10, 10-8 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Sania Mirza and Ankita Raina knocked out after losing first round of the women doubles tennis match
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में टेनिस की महिला युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को उक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक की बहनों की जोड़ी ने 6-0, 6-10, 10-8 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हए 6-0 से जीत दर्ज की। लेकिन इसके बाद सानिया और अंकिता अपनी लय बरकरार नहीं रख पाईं। डेढ़ घंटे तक चले इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद महिला युगल स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। 

विज्ञापन

 

एक समय इस भारतीय जोड़ी के पास 5-3 के स्कोर पर अपनी सर्विस गेम जीतकर मैच के खत्म करने का बेहतरीन मौका था। इस दौरान भारतीय जोड़ी अपनी सर्विस नहीं बचा पाई। जिसके चलते उक्रेन की जोड़ी को वापसी करने का मौका मिला। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डायरेक्ट टाईब्रेकर में किचनोक बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जोड़ी पर 8-0 की बढ़त ले ली। इस दौरान सानिया और अंकित की जोड़ी एक भी अंक नहीं जीत सकी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए लगातार सात अंक जीतकर स्कोर को 8-7 कर दिया। लेकिन इस बीच उक्रेन की जोड़ी ने दो महत्वपूर्ण अंक लेकर मैच को अपने नाम कर लिया। 


सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी की हार के बाद टेबल टेनिस में भारत की आखिरी उम्मीद सुमित नागल बचे हैं। वह दूसरे दौर में भारत की चुनौती पेश करेंगे। पहले दौर में उन्होंने डेनिस इस्तोमिन को 6-4, 6-7, 6-4 से हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed