US Open: दिग्गज सेरेना विलियम्स अमेरिकी ओपन से हटीं, हैमस्ट्रिंग की चोट बनी वजह
टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स ने अगले हफ्ते से होने वाले यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनके पैरों में खिंचाव पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स ने अगले हफ्ते से होने वाले यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनके पैरों में खिंचाव पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है, इसलिए वह साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
छह बार की विजेता विलियम्स चोट की वजह से विंबलडन के पहले दौर से बाहर हो गई थीं। 39 वर्षीय सेरेना अपने 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की इंतजार में हैं, लेकिन फिलहाल चोट से जूझ रही हैं। उन्होंने ओलंपिक और सिनसिनाटी ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया था।
सेरेना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'डॉक्टरों और स्वास्थ्य टीम से विमर्श के बाद मैंने चोट को पूरी तरह से ठीक होने के लिए समय देने का फैसला किया है और इसलिए अमेरिकी ओपन से नाम वापस लिया है।'
बता दें कि सेरेना से पहले स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल और गत चैंपियन डॉमिनिक थिएम भी चोट की वजह से अपना नाम वापस ले चुके हैं।