{"_id":"68aac028a5ff32f10d0ce618","slug":"tennis-hall-of-fame-legendary-player-maria-sharapova-inducted-in-tennis-hall-of-fame-bryan-brothers-in-list-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tennis Hall of Fame: दिग्गज खिलाड़ी मारिया शारापोवा टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल, ब्रायन बंधु भी सूची में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Tennis Hall of Fame: दिग्गज खिलाड़ी मारिया शारापोवा टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल, ब्रायन बंधु भी सूची में
Sun, 24 Aug 2025 01:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूपोर्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूपोर्ट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:03 PM IST
सार
शारापोवा ने कहा, 'आपके आसपास किसी ऐसे खिलाड़ी का होना वरदान से कम नहीं है जो आपको चरम पर पहुंचने के लिए प्रेरित करे।'
विज्ञापन
मारिया शारापोवा
- फोटो : instagram
विस्तार
अपने जमाने की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा तथा युगल में अपनी विशेष छाप छोड़ने वाले ब्रायन बंधु माइक और बॉब को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इस अवसर पर 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स भी उपस्थित थी। उन्होंने अपनी पूर्व प्रतिद्वंद्वी, पूर्व प्रशंसक और सहेली शारापोवा का परिचय कराया। सेरेना 2027 में टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की पात्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेरेना ने कहा, 'मेरे करियर में कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने मुझे हर बार कोर्ट पर उतरते ही सर्वश्रेष्ठ बनने की चुनौती दी। मारिया शारापोवा उनमें से एक थीं। जब भी मैंने ड्रॉ में अपने नाम के बगल में उनका नाम देखा, तो मैंने और कड़ा अभ्यास किया।' इस अवसर पर शारापोवा ने कहा, 'आपके आसपास किसी ऐसे खिलाड़ी का होना वरदान से कम नहीं है जो आपको चरम पर पहुंचने के लिए प्रेरित करे। सेरेना ने मुझे हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।'
View this post on Instagram
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाली रूस की पहली महिला खिलाड़ी और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली दस महिला खिलाड़ियों में से एक शारापोवा को अमेरिका के जुड़वा भाईयों माइक और बॉब ब्रायन के साथ टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
View this post on Instagram
A post shared by International Tennis Hall of Fame (@tennishallofame)
इस मौके पर हॉल ऑफ फेमर्स मार्टिना नवरातिलोवा, जिम कूरियर, स्टेन स्मिथ और एंडी रॉडिक भी अपने नीले हॉल ऑफ फेम ब्लेजर पहने हुए दर्शकों में शामिल थे। शारापोवा और ब्रायन बंधुओं को एक कास्ट टेनिस रैकेट भी दिया गया, जो हॉल ऑफ़ फ़ेम की ओर से शामिल होने वालों के लिए नया उपहार है।
View this post on Instagram
A post shared by International Tennis Hall of Fame (@tennishallofame)