फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis: Djokovic lost to world number 293 Opelka, lost in quarter-finals of Brisbane International Tennis

Tennis: विश्व नंबर 293 ओपेल्का से हारे जोकोविच, ब्रिस्बेन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में 6-7, 3-6 से मिली पराजय

Sat, 04 Jan 2025 06:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Jan 2025 06:46 AM IST
सार

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहका ने चिली के निकोलस जैरी को 6-4, 6-4 से हराया।

विज्ञापन
Tennis: Djokovic lost to world number 293 Opelka, lost in quarter-finals of Brisbane International Tennis
नोवाक जोकोविच - फोटो : twitter

विस्तार

24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच को ब्रिस्बेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 293 अमेरिका के रीली ओपेल्का के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अपनी तेज सर्विस के दम पर ओपेल्का ने जोकोविच को सीधे सेटों में 7-6 (6), 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ओपेल्का ने पूरे मैच में 16 एस लगाए और दोनों सेट एस लगाकर ही समाप्त किए। यह उनके जीवन की सबसे बड़ी जीत में से एक है। सेमीफाइनल में ओपेल्का फ्रांस के जियोवानी पेरीकार्ड से भिड़ेंगे। पेरीकार्ड ने याकूब मेंसिक को 7-5, 7-6 से हराया।
विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व विश्व नंबर 17 थे
फरवरी, 2022 में ओपेल्का की विश्व रैंकिंग 17 तक पहुंच गई थी, लेकिन इसी वर्ष के अंत में उनके कूल्हे की सर्जरी हुई और ट्यूमर निकाला गया। जब से उन्होंने टेनिस कोर्ट पर वापसी की है, उसके बाद से यह उनके लिए सबसे बड़ा परिणाम है। जोकोविच का साल का यह पहला टूर्नामेंट है। 12 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वह नए कोच एंडी मरे की कोचिंग में खेलने उतरेंगे। जोकोविच 10 बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत चुके हैं। ओपेल्का ने कहा, जोकोविच के खिलाफ उनके पास खोने को कुछ नहीं था। वह इस खेल के सबसे महान खिलाड़ी हैं, जिसके चलते वह उनके खिलाफ स्वतंत्र होकर खेले और ज्यादा जोखिम भी उठाए। अगर आप उनके खिलाफ सामान्य या उससे कुछ अधिक स्तर पर खेलेंगे तो किसी भी खिलाड़ी को उनके खिलाफ हार मिलेगी।
विज्ञापन


सबालेंका भी सेमीफाइनल में
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहका ने चिली के निकोलस जैरी को 6-4, 6-4 से हराया। वहीं, दूसरी वरीय बुल्गरिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थांप्सन ने 1-6, 1-2 से पिछड़ने के बाद मैच बीच में छोड़ दिया। लेहका और दिमित्रोव सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेंगे। महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय आर्यन सबालेंका ने मेरी बुजकोवा को 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मीरा एंड्रीवा ने ओंस जेब्यूर को 6-4, 7-6 से हराया। पोलिना कुदरमेत्सोवा ने एशलिन क्रूगर को 7-6, 6-3 से हराया। एनेहलिना कालिनिना ने किंबर्ली बिरेल को 4-6, 6-1, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed