फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Swiss Tennis Player Belinda Bencic tests positive for Covid-19 after Abu Dhabi event

कोविड-19: टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट बेलिंडा पूर्ण टीकाकरण के बाद भी हुईं संक्रमित

Tue, 21 Dec 2021 11:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी बेलिंडा बेलिंडा बेनकिक कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। 24 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन बेनकिक हाल ही में अबू धाबी से लौटी थीं। और उन्हें गंभीर लक्षण थे।

विज्ञापन
Swiss Tennis Player Belinda Bencic tests positive for Covid-19 after Abu Dhabi event
बेलिंडा बेनकिक - फोटो : twitter@WeAreTennis

विस्तार

स्विट्जरलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी बेलिंडा बेलिंडा बेनकिक कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। 24 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन बेनकिक हाल ही में अबू धाबी से लौटी थीं और उन्हें गंभीर लक्षण थे। टेनिस दिग्गज राफेल नडाल के कोरोना संक्रमित होने के एक दिन बार मंगलवार को बेनकिक ने भी खुद को संक्रमित बताया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले हफ्ते अबू धाबी में मुबादला विश्व टेनिस चैंपियनशिप प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। यहां से लौटने के बाद दोनों खिलाड़ियों में महामारी के लक्षण दिखे और फिर जांच में रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया।  
विज्ञापन


बेनकिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया, 'दुर्भाग्य से और भले ही मेरा पूरी तरह से टीकाकरण हो गया है, मैं हाल ही में कोविड-19 से संक्रमित हुई हूं। मैं फिलहाल पृथकवास में हूं और सभी तरह की सावधानियां बरत रही हूं। मुझे बुखार, ठंड और दर्द जैसी कई परेशानियां हो रही हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी भागीदारी पर कहा कि यह समय सही नहीं है क्योंकि मैं अपने अंतिम स्तर की तैयारियों में लगी हुई थी, लेकिन मैं सही होने के तुरंत बाद पृथकवास पूरा कर के ऑस्ट्रेलिया पहुंचूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed