{"_id":"60aa93448ebc3e5fbb30ffbc","slug":"sumit-nagal-to-clash-with-marcora-prajnesh-versus-otte-at-french-open-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन क्वालीफायर: नागल का सामना मारकोरा से, ओटे से भिड़ेंगे प्रजनेश","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन क्वालीफायर: नागल का सामना मारकोरा से, ओटे से भिड़ेंगे प्रजनेश
Sun, 23 May 2021 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 23 May 2021 11:09 PM IST
सार
23 साल के नागल ने क्ले कोर्ट पर होने वाले इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में अब तक जगह नहीं बनाई है और उन्हें दुनिया के 191वें नंबर के खिलाड़ी मारकोरा के खिलाफ अच्छी शुरुआत करनी होगी।
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल फ्रेंच ओपन क्वालीफायर में अपने से कम रैंकिंग वाले इटली के रॉबर्टो मारकोरा से भिड़ेंगे जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन की पहले दौर में राह आसान नहीं होगी। रविवार को क्वालीफायर टूर्नामेंट का ड्रॉ हुआ।
विज्ञापन
23 साल के नागल ने क्ले कोर्ट पर होने वाले इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में अब तक जगह नहीं बनाई है और उन्हें दुनिया के 191वें नंबर के खिलाड़ी मारकोरा के खिलाफ अच्छी शुरुआत करनी होगी। इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में चुनौती पेश करने वाले झज्जर में जन्मे नागल दो चैलेंजर स्तर के टूर्नामेंट में खेलने के बाद यहां आए हैं। वह चैलेंजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन
ओटे से भिड़ेंगे प्रजनेश
दुनिया के 149वें नंबर के बाएं हाथ के खिलाड़ी प्रजनेश पहले दौर में 152वें नंबर के जर्मनी के आस्कर ओटे से भिड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020 के पहले दौर में शिकस्त के बाद से प्रजनेश ने किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में हिस्सा नहीं लिया है। वह 2019 में चारों मेजर टूर्नामेंट में खेले थे।
विज्ञापन
महिला एकल में अंकिता का सामना एरिना से
कई प्रयासों के बाद भी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे दुनिया के 215वें नंबर के खिलाड़ी रामकुमार अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के 168वें नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के माइकल ममोह के खिलाफ करेंगे। वहीं, महिला एकल में अंकिता रैना को पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की एरिना रोडियोनोवा से भिड़ना है।