फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sumit Nagal is eligible to play singles in tokyo olympics

टोक्यो ओलंपिक: नागल एकल ड्रॉ में खेलेंगे, युकी चोट के कारण बाहर

Fri, 16 Jul 2021 07:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 16 Jul 2021 07:38 PM IST
सार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के टोक्यो ओलंपिक में पुरूष एकल वर्ग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
Sumit Nagal is eligible to play singles in tokyo olympics
सुमित नागल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के टोक्यो ओलंपिक में पुरूष एकल वर्ग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। आईटीएफ की तरफ से एआईटीए (अखिल भारतीय टेनिस संघ) को दी गई जानकारी में नागल के ओलंपिक खेलने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


एआईटीए ने दिविज शरण का नामांकन वापस लेकर पुरुष युगल प्रतियोगिता के लिए रोहन बोपन्ना के साथ उनकी जोड़ी बनाई है।

नागल की 14 जून को रैंकिंग 144 थी जो टोक्यो ओलंपिक में सीधे प्रवेश के लिए आखिरी स्थान था। टेनिस में प्रविष्टियां स्वीकार करने की समय सीमा कुछ घंटे बाद (भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार रात साढ़े बजे) समाप्त हो रही है। प्रजनेश गुणेश्वरन रैंकिंग में 148वें स्थान पर होने के कारण अभी तक टोक्यो का टिकट नहीं कटा सके हैं लेकिन यह देखा जाना बाकी है कि क्या वह समय सीमा तक कट ऑफ में जगह बना पाते है या नहीं।
विज्ञापन


आईटीएफ ने प्रविष्टियों की समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले एआईटीए को सूचित किया कि नागल ओलंपिक में पुरुष एकल में भाग लेने के पात्र हैं। इससे पहले गुरुवार को यह कट ऑफ रैंकिंग 130 थी और युकी भांबरी ने 127वीं रैंकिंग के साथ कट में प्रवेश कर लिया था लेकिन हाल ही में अमेरिका में दाहिने घुटने के ऑपरेशन के कारण वह खेल नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कड़े प्रोटोकॉल और कोरोना संक्रमण के डर से कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक से नाम वापिस ले लिया है।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने कहा, ‘आईटीएफ ने एकल के लिए नागल के प्रवेश की पुष्टि की है। हमने उनसे बात की और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। हमने भारतीय ओलंपिक संघ से संपर्क किया है और उनके ‘एक्रिडिटेशन’ की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।’

आईटीएफ पुरुष युगल ड्रा भरने के लिए एकल खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रहा है इसलिए एआईटीए को बोपन्ना के साथ नागल को मैदान में उतरने का मौका मिला है। हमने इसके लिए पहले दिविज शरण के साथ उन्हें नामांकित किया था।

बता दें कि बोपन्ना और दिविज शरण को टोक्यो ओलंपिक में अभी तक जगह नहीं मिली है। बोपन्ना और दिविज की संयुक्त रैंकिंग 113 और विकल्पों की सूची में वे चौथे स्थान पर है।

धूपर ने कहा, ‘हमने दिविज शरण का नामांकन वापस ले लिया है और नयी टीम आईटीएफ को भेज दी है। देखते हैं बोपन्ना और नागल की जोड़ी को जगह मिल पाती है या नहीं।’

इसकी संभावना है कि बोपन्ना पुरुष युगल के लिए जगह बना ले क्योंकि नागल और सानिया मिर्जा मिश्रित युगल स्पर्धा में जगह बनाने की संभावना कम है क्योंकि इसमें सिर्फ 16 टीमें भाग लेंगी।

बोपन्ना और नागल के पुरुष युगल में प्रवेश को लेकर आईटीएफ ने अभी तक पुष्टि नहीं की है।

आईटीएफ के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘हम युगल परिदृश्य पर अटकलें लगाने की स्थिति में नहीं हैं। गुणेश्वरन अभी भी कट ऑफ से कुछ स्थान ही नीचे हैं।’

महिला युगल के ड्रा में अब तक केवल सानिया मिर्जा और अंकिता रैना का ही भारतीय जोड़ी के रूप में प्रवेश सुनिश्चित है। सानिया ने अंकिता के साथ प्रवेश करने के लिए अपनी संरक्षित नौवीं रैंकिंग का इस्तेमाल किया।

ओलंपिक टेनिस युगल में सभी शीर्ष-10 खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश मिलता है। इन खिलाड़ियों के लिए शीर्ष 300 रैंकिंग में शामिल देश के किसी भी खिलाड़ी के साथ जोड़ी बनाने की छूट होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed