{"_id":"619bc78ebbc403580e1df725","slug":"spanish-star-garbine-muguruza-moves-to-third-in-wta-rankings-after-finals-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTA Rankings: स्पेनिश स्टार गार्बिन मुगुरुजा को मिला बड़ा फायदा, तीसरे स्थान पर पहुंचीं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
WTA Rankings: स्पेनिश स्टार गार्बिन मुगुरुजा को मिला बड़ा फायदा, तीसरे स्थान पर पहुंचीं
Mon, 22 Nov 2021 10:08 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:08 PM IST
सार
स्पेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा को डब्लूटीए रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। सोमवार को जारी रैंकिंग में उन्हें तीन स्थान का लाभ मिला है। मुगुरुजा को पिछले हफ्ते डब्लूटीए फाइनल्स की खिताबी जीत का इनाम मिला। 28 वर्षीय मुगुरुजा जुलाई 2018 में तीसरे स्थान पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
गार्बिन मुगुरुजा
- फोटो : twitter@WeAreTennis
विस्तार
स्पेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा को डब्लूटीए रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। सोमवार को जारी रैंकिंग में उन्हें तीन स्थान का लाभ मिला है। मुगुरुजा को पिछले हफ्ते डब्लूटीए फाइनल्स की खिताबी जीत का इनाम मिला। 28 वर्षीय मुगुरुजा जुलाई 2018 में तीसरे स्थान पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
टूर्नामेंट की उपविजेता ऐनेट कोंटवेइट को भी एक स्थान का फायदा मिला और वह सातवें पायदान पर पहुंच गई। वहीं सेमीफाइनलिस्ट पाउला बडोसा दो स्थान के फायदे के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गई। जबकि ऑस्ट्रेलियाई स्टार एश्ले बार्टी शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके बाद अर्यना सबालेंका दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
डब्लूटीए रैंकिंग्स
1. एश्ले बार्टी: 7582 अंक
2. आर्यना सबालेंका: 6380 अंक
3. गार्बिन मुगुरूजा: 5685 अंक
4. करोलिना प्लिसकोवा: 5135 अंक
5. बारबोरो क्रेज्सीकोवा: 5008 अंक