फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sophia Open: 19-year-old Jonas Forejtek defeated cilich, won the match in 66 minutes

सोफिया ओपन: 19 साल के जोनास ने किया सिलिच का शिकार, 66 मिनट में जीता मैच

Wed, 11 Nov 2020 05:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Nov 2020 05:57 AM IST
सार

  • टेक ने सोफिया ओपन के पहले दौर का मुकाबला 66 मिनट में जीताफोरज
  • पहला मुकाबला था यह चेक गणराज्य के जोनास का एटीपी टूर पर 

विज्ञापन
Sophia Open: 19-year-old Jonas Forejtek defeated cilich, won the match in 66 minutes
जोनास फोरजटेक - फोटो : twitter@atptour

विस्तार

चेक गणराज्य के 19 साल के जोनास फोरजटेक ने एटीपी टूर पर धमाकेदार आगाज किया। जोनास ने सोफिया ओपन के पहले ही दौर में दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी मारिन सिलिच को 6-3, 6-2 से उलटफेर का शिकार बनाया। जोनास का यह एटीपी टूर पर पहला मुकाबला था जो मात्र 66 मिनट में अपने नाम किया। दुनिया के 399वें नंबर के खिलाड़ी जोनास ने 40वें नंबर के सिलिच को कोई मौका नहीं दिया। वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले जोनास को अंतिम-16 में सामना अब फ्रांस के रिचर्ड गैसक्वेट से होगा, जिन्होंने स्पेन के रॉबर्टो कैर्बलेस बेना को 6-3, 6-4 से पराजित किया। 

विज्ञापन


सिमोन और वासेक भी जीते : 
अन्य मैचों में जाइल्स सिमोन ने अंद्रेज मार्टिन को 6-2, 6-2 से, वासेक पोसपिसिल ने इल्या मार्चेंको को 6-2, 5-7, 7-6 से, एड्रियन मन्नारिनो ने मार्टिन कालिजन को 3-6, 6-1, 7-5 से और साल्वाटोर कारुसो ने दिमितर कुज्मानोव को 4-6, 6-4, 6-4 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


शरण-इगोर पहले ही दौर में बाहर : 
भारत के दिविज शरण और स्लोवाकिया के उनके जोड़ीदार इगोर जेलने को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। शरण-इगोर को ब्रिटेन के नील स्कूपस्की और जेमी मरे की जोड़ी के हाथों 3-6, 6-3, 6-10 से हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed