फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   somdev lost at first round in paris

फ्रेंच ओपनः बढ़त के बाद हारे भारत के सोमदेव

Mon, 26 May 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 May 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
somdev lost at first round in paris

देश के नंबर एक पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन साल के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के पहले दौर में ही हार गए।

विज्ञापन


रविवार को पेरिस में खेले गए मुकाबले में सोमदेव को कजाकिस्तान के अलेक्सांद नेदोवयेसोव ने कडे़ संघर्ष के बाद हराया।

हालांकि सोमदेव ने इस मैच में पहला सेट जीतकर शानदार बढ़त कायम की लेकिन इसके बाद वह अगले 3 सेट हार गए।

भारतीय खिलाड़ी ने चौथे सेट को टाई ब्रेक में खींचा मगर वह कजाक खिलाड़ी से पार नहीं पा सकें। नेदोवयेसोव ने पहले राउंड का मैच 5-7, 6-3, 7-6, 6-3 से जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन


फेडरर और सेरेना का विजयी आगाज
अपना लगातार 16वां फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल रहे स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडडर ने शानदार आगाज करते हुए दूसरे राउंड में आसानी से जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स को भी पहले दौर की बाधा पार करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

2009 में एकमात्र फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले फेडरर ने पहले दौर में विश्व के नंबर 88 खिलाड़ी स्लोवाकिया के लुकास लाको को 6-2, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। इस दौरान उनकी हौसलाअफजाई के लिए उनकी पत्नी मिरका अपनी दोनों जुड़वा बेटियों मायला और चार्लेन के साथ दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं।

रूस के 15वीं सीड खिलाड़ी मिखाली यूझनी ने भी पहले दौर में स्पेन के पाबलो कारेनो बुस्ता को 3-6, 1-6, 6-3, 6-4, 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

वहीं महिलाओं में टॉप सीड सेरेना विलियम्स ने पहले दौर में फ्रांस की एलिजा लिम को 6-2, 6-1 से आसान शिकस्त दी।

सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने भी पहले दौर में जीत का स्वाद चखा और स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनचिच को 6-4, 6-1 से हराया।

अगले दौर में वीनस का मुकाबला स्लोवाकिया की अना शिमीदलोवा से होगा जिन्होंने चीन की जेइ झेंग को 6-7, 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह पक्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed