सोफिया केनिन बनीं Australian Open की नई मलिका, मेक्टिक और बारबोरा मिश्रित युगल में जीते
- केनिन 2008 के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं
- रूस की मारिया शारापोवा ने 20 साल की उम्र में यह टूर्नामेंट जीतीं थीं
- केनिन इस जीत के साथ ही पहली बार WTA रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महज 21 वर्षीय सोफिया केनिन ने दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन की गर्बाइने मुगुरुजा को हराते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता। रूस के मॉस्को में जन्मीं इस अमेरिकी खिलाड़ी ने 2 घंटे 2 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले को 4-6, 6-2, 6-2 से अपने किया। यह सोफिया के करियर का पहला ग्रैंड स्लैम भी है।
दोनों ही खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। 26 वर्षीया मुगुरुजा से पहला सेट हारने के बाद सोफिया ने जिस दबंग अंदाज में वापसी की, उसका हर कोई दीवाना हो गया।
इस जीत के बाद सोफिया को न सिर्फ 28 लाख यूएस डॉलर (20 करोड़ रुपये) मिले बल्कि उनकी रैंकिंग भी 14वीं से सातवीं हो गई। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली सोफिया केनिन ने पांच साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतने का ख्वाब देखा था।
Maiden Slam Moment!@SofiaKenin captures her first Grand Slam title in a fearless 4-6 6-2 6-2 comeback over Muguruza for the #AusOpen women’s singles 🏆#AO2020 pic.twitter.com/HU8mijCbTh
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2020
सोफिया केनिन और गर्बाइने मुगुरुजा के बीच यह दूसरा मुकाबला था और दोनों ही बार अमेरिकी खिलाड़ी ने ही बाजी मारी। चाइना ओपन में पिछला मुकाबला केनिन ने जीता था। सोफिया ने साल भर पहले ही होबार्ट में अपना पहला WTA खिताब जीता और सीजन के दौरान दो और खिताब अपने नाम किए।
टूर्नामेंट से पहले सेरेना विलियम्स को प्रबल दावेदार मान रहे टेनिस प्रेमियों ने इस फाइनल की कल्पना भी नहीं की थी। उलटफेरों से भरे टूर्नामेंट में 21 साल की केनिन ‘जाइंट किलर’ साबित हुई क्योंकि अब वह सेरेना को पछाड़कर अमेरिका की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गईं।
मैच जीतने के बाद सोफिया ने कहा, ‘स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का शुक्रिया। सबका शुक्रिया। अपनी टीम, पिता को हमेशा साथ रहने के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। मेरी मां घर पर मुझे देख रही होंगी। उन्हें भी शुक्रिया और प्यार। मुझे यह टूर्नामेंट पसंद है। अगले साल जरूर आने की कोशिश करूंगी।’
मेक्टिक और बारबोरा की जोड़ी जीत
ऑस्ट्रेलियन ओपन में शनिवार को मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में निकोला मेक्टिक और बारबोरा क्रेजिक्कोवा की जोड़ी ने जेमी मरे का आठवीं बार ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना तोड़ दिया। पहला सेट 5-7 से हारने के बाद मेक्टिक और बारबोरा की जोड़ी ने दमदार वापसी करते हुए जेमी मरे और बेथानी माटेक-सैंड्स की टॉप जोड़ी को 6-4, 10-1 से हराकर खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया।
ब्रिटेन के मरे और उनके अमेरिकी साथी को क्रोएशियाई-चेक की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में 5-7, 6-4, 10-1 से हराया। यह मेक्टिक का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब था, जबकि क्रेजिक्कोवा ने 2019 में राजीव राम के साथ जीता हुआ खिताब बरकरार रखा।