{"_id":"5e5178b48ebc3ef3a47e655f","slug":"sharancitak-s-pair-lost-to-bryan-brothers-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलरे बीच ओपनः शरण-सिटाक की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में ब्रायन बंधुओं से हारी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेलरे बीच ओपनः शरण-सिटाक की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में ब्रायन बंधुओं से हारी
Sun, 23 Feb 2020 12:23 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
दिविज शरण
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के दूसरे नंबर के युगल टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार आर्टेम सिटाक को यहां डेलरे बीच ओपन के क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन माइक और बाब ब्रायन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड की जोड़ी को इस साल यूएस ओपन के बाद संन्यास लेने वाले ब्रायन बंधुओ से 2-6, 6-4, 10-3 से हार मिली। ब्रायन बंधु आखिरी बार डेलरे बीच ओपन में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
शरण ने इस मैच के बारे में कहा कि ब्रायन बंधुओं के खिलाफ यह कड़ी चुनौती थी और इस जीत के लिए उन्हें बधाई। सिटाक और मैंने इस टूर्नामेंट से कुछ अच्छी चीजें सीखीं और अब हम अगले हफ्ते चिली में अच्छा करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन