{"_id":"63ce12d9e0b22d2fb36f6870","slug":"series-of-heart-breaks-continues-in-australian-open-2023-fourth-seed-caroline-garcia-lost-to-magda-linette-2023-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: चौथी सीड कैरोलीन गार्सिया भी उलटफेर का शिकार, मैग्डा लिनेट ने सीधे सेटों में हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open: चौथी सीड कैरोलीन गार्सिया भी उलटफेर का शिकार, मैग्डा लिनेट ने सीधे सेटों में हराया
Mon, 23 Jan 2023 10:23 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:23 AM IST
सार
महिला रैंकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी गार्सिया इस साल खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक थीं। हालांकि, वह भी चौथे दौर से आगे नहीं जा पाईं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियन ओपन में उलटफेर का दौर जारी है। पुरुष एकल में राफेल नडाल और कैस्पर रुड जैसे शीर्ष वरीयता वाले खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद महिला एकल में भी शीर्ष वरीयता वाली इगा स्वियातेक टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। अहब महिला एकल में चौथी वरीयता वाली खिलाड़ी कैरोलीन गार्सिया भी उलटफेर का शिकार हुई हैं। गार्सिया को मैग्डा लिनेट ने सीधे सेटों में 7-6, 6-4 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
महिला रैंकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी गार्सिया इस साल खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक थीं। हालांकि, वह भी चौथे दौर से आगे नहीं जा पाईं। वह अपने पिछले मैच में भी बहुत अच्छी लय में नहीं थीं, लेकिन दुनिया की 158वें नंबर की खिलाड़ी लॉरा सीगमंड को तीन सेट में मात देने में सफल रही थीं। हालांकि, इस मैच में लिनेट ने उन्हें हरा दिया।
फ्रांस की गार्सिया ने दो घंटे 10 मिनट में 1-6, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज कर 2018 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया था। हालांकि, वह खिताब नहीं जीत पाईं। चौथी वरीयता प्राप्त गार्सिया ने चौथे दौर में पहुंचने के बाद कहा था "उसने शानदार मैच खेला, वह मुझे बहुत अच्छी तरह से पढ़ने में सक्षम थी। मैं अधिक तनावग्रस्त हो रही थी और शुरुआत में मैं बहुत घबराई हुई थी।"
विज्ञापन
गार्सिया को चौथे दौर में 45वें नंबर की खिलाड़ी मैग्डा लिनेट ने हराया। पोलैंड की लिनेट अगले दौर में पहुंच चुकी हैं। शीर्ष खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल में नया चैंपियन मिलने की संभावना बढ़ गई है।
लिनेट शानदार लय में दिख रही हैं और ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत सकती हैं। उन्होंने अब तक 16वीं, 19वीं और चौथी सीड की खिलाड़ी को हराया है। गार्सिया को हराने के बाद उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की थी, लेकिन सफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कम मेहनत करना उनकी तैयारी को बेहतर कर रहा है।

When you beat the No.16, No.19 and No.4 seeds on your way to a maiden Grand Slam quarterfinal 🙌@MagdaLinette • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/xBtdR3dphu
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2023
लिनेट शानदार लय में दिख रही हैं और ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत सकती हैं। उन्होंने अब तक 16वीं, 19वीं और चौथी सीड की खिलाड़ी को हराया है। गार्सिया को हराने के बाद उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की थी, लेकिन सफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कम मेहनत करना उनकी तैयारी को बेहतर कर रहा है।
"Less is more." 😆@MagdaLinette • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/UDMwpgumLH