{"_id":"5b477d0f4f1c1ba64e8b5627","slug":"serena-williams-routs-julia-goerges-to-sail-into-her-10th-wimbledon-singles-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन 2018: जूलिया को हरा सेरेना विलियम्स फाइनल में, कर्बर से होगी फाइट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन 2018: जूलिया को हरा सेरेना विलियम्स फाइनल में, कर्बर से होगी फाइट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
सेरेना विलियम्स और एंजेलिक कर्बर दो साल बाद एक बार फिर शनिवार को विंबलडन के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 2016 में हुए फाइनल में कर्बर को सेरेना के हाथों हार मिली थी। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जर्मनी की कर्बर ने पहले सेमीफाइनल में लातविया की येलेना ओस्तापेंको को 6-3, 6-3 से मात देकर दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
वहीं, सात बार की विंबलडन चैंपियन सेरेना ने जर्मनी की जूलिया जॉर्जिस को 6-2, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाकर नौवीं बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। मां बनने के बाद से कोर्ट पर लौंटी 36 वर्षीय सेरेना का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन एक वर्ष बाद अपना पहला मेजर खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन
ग्राफ के 22 साल बाद कर्बर
कर्बर अगर शनिवार को सेरेना को हराकर ट्रॉफी जीतने में सफल होती हैं तो वह स्टेफी ग्राफ के बाद 22 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाली जर्मनी की पहली महिला खिलाड़ी होंगी। ग्राफ ने अपना आखिरी विंबडलन 1996 में जीता था।
विज्ञापन