{"_id":"5d4fb0e08ebc3e6c9e1ba742","slug":"serena-williams-reaches-toronto-final-still-seeking-first-title-as-a-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर्स कप के फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स, मां बनने के बाद पहला खिताब जीतने का मौका","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर्स कप के फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स, मां बनने के बाद पहला खिताब जीतने का मौका
Sun, 11 Aug 2019 11:40 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेरेना विलियम्स ने शनिवार को रोजर्स कप के सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की मैरी बोउजकोवा को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। सेरेना ने बोउजकोवा पर 1-6, 6-3, 6-3 से जीत हासिल की। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में सेरेना कनाडा की टेनिस स्टार बियांका एंड्रेस्कू से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विलियम्स ने 2017 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना 23 वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद से अपने पहले खिताब की तलाश में हैं। मां बनने के बाद उन्होंने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है। सेमीफाइनल में सेरेना की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अंत में उन्होंने जीत के साथ मैच को खत्म किया।
विज्ञापन
एंड्रेस्कू 1969 के बाद टोरंटो ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली कनाडाई महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिकी सोफिया केनिन को 6-4, 7-6 से हराया था।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को जापान की नाओमी ओसाका को 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थीं। सेरेना अब अपने चौथे टोरंटो खिताब की उम्मीद लगाए हैं।उन्होंने 2001, 2011 और 2013 में इस खिताब को अपने नाम किया है।