फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams: Carlos Ramos will not umpire Williams sisters at US Open

सेरेना ने नियम तोड़े तो जागा अमेरिकी टेनिस संघ, कार्लोस रामोस नहीं होंगे अंपायर 

Sun, 25 Aug 2019 08:18 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 25 Aug 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Serena Williams: Carlos Ramos will not umpire Williams sisters at US Open
Serena Williams

पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना विलियम्स ने नाओमी ओसाका के खिलाफ हार के दौरान तीन बार आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन पर पहले एक अंक और फिर एक गेम की पेनाल्टी लगी थी। इस बार अमेरिकी टेनिस संघ ने ओरलैंडो में हुई दो दिन की बैठक में संचालन से जुड़े मुद्दों पर फोकस किया और ऐसे प्रयास करने का निर्णय किया जिससे दर्शक नियमों और अंपायर के निर्णयों को बेहतर ढंग से समझ सकें। 

विज्ञापन


इस बार पहली मर्तबा ऐसा होगा कि नियमों का उल्लंघन होने पर पेनाल्टी की जानकारी स्कोरबोर्ड पर दी जाएगी। यदि चेयर अंपायर के किसी निर्णय पर कोई दुविधा की स्थिति होगी तो प्रसारणकर्ता के साथ नियमों की व्याख्या की जाएगी जैसा आमतौर पर गोल्फ और फुटबॉल में होता है। यह भी योजना है कि सोशल मीडिया पर एक अधिकारी की तैनाती की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी निर्णय को लेकर चीजों को स्पष्ट करने की रहेगी जैसा पिछले सीजन में एनबीए में हुआ था। 
विज्ञापन


वीडियो समीक्षा प्रणाली :  यही नहीं एक वीडियो समीक्षा प्रणाली विकसित की गई है जिसमें अधिकारी सभी 17 कोर्ट पर होने वाले अंपायरों के निर्णयों पर नजर रखेंगे। इस प्रणाली का मकसद अंपायरों के निर्णय को बदलना नहीं बल्कि मैच के बाद अंपायरों को जागरूक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरेना ने ऐसा किया था आचार संहिता का उल्लंघन
-सेरेना के कोच पैट्रिक ने बॉक्स से इशारा कर कोचिंग दी थी जिस पर अंपायर ने चेतावनी दी थी। 
-दूसरी बार सेरेना ने अंक गंवाने पर गुस्से में आकर अपना रैकेट तोड़ दिया था। 
-तीसरा जब सेरेना ने अंपायर झूठा और चोर कहा था 
 

कार्लोस रामोस नहीं होंगे अंपायर

अंपायर कार्लोस रामोस इस बार सेरेना या उनकी बड़ी बहन वीनस के मैच में कार्लोस रामोस अंपायर नहीं होंगे। पिछले साल फाइनल में जब अंपायर रामोस ने सेरेना के खिलाफ पेनाल्टी अंक दिए थे तो सेरेना भड़क गईं थीं और अंपायर को चोर तक कह दिया था।

आचार संहिता के दूसरे उल्लंघन पर एक अंक और तीसरे उल्लंघन पर एक गेम की पेनाल्टी लगी थी। यह माना गया कि अंपायर ने नियमों का पालन करने की जगह गुस्से में आकर यह निर्णय किया है। जिससे दर्शकों ने बाद में मैच और पुरस्कार समारोह में हूटिंग की थी। अमेरिकी टेनिस संघ के सीईओ स्टेसी एलेस्टर का कहना है कि यह स्पष्ट है कि दर्शक नियमों को लेकर पूरी तरह अवगत नहीं होते।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed