बेमिसाल करियर, दर्ज कराई अपनी 650वीं जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने एक जीत के साथ ही एक अनोखे क्लब में अपना नाम शामिल करा दिया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की सेरेना ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-2, 6-3 से पीटकर अपने शानदार करियर की 650वीं जीत दर्ज की।
इसके साथ ही उन्होंने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेरेना इस जीत से महिला टेनिस के इतिहास में 650 कॅरियर जीत दर्ज करने वाली 11वीं खिलाड़ी बन गई हैं।
पर चोट ने दे दिया जोर का झटका
सेरेना विलियम्स से पहले यह मुकाम मार्टिना नवरातिलोवा, क्रिस एवर्ट, स्टेफी ग्राफ, वर्जिनिया वाडे, अरांता सांचेज विकारियो, लिंडसे डेवनपोर्ट, कोंचिता मार्टिनेज, एवोन गोलागांग, बेली जीन किंग और वीनस विलियम्स हासिल कर चुकी हैं।
सेरेना का अगला मुकाबला पूर्व विंबलडन चैंपियन क्वितोवा से था जिन्होंने हमवतन लूसी सफारोवा को 6-4, 6-3 से हराया। लेकिन सेरेना को चोट के कारण टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बिना कोई गेंद खेले हटना पड़ा। इस तरह से की इस महीने होने वाले वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन की उनकी तैयारियों को गहरा झटका लगा।
सेरेना अगर अपना अगला मुकाबला जीत लेती तो वह अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स (651) की जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेतीं।
सानिया-कारा मैड्रिड ओपन से बाहर
पांचवीं सीड भारत और जिंबाब्वे की सानिया-कारा जोड़ी को टॉप सीड चीनी ताइपे की सु वेई शेह और चीन की सुई पेंग ने रोमांचक मुकाबले में 7-5, 1-6, 8-10 से बाहर का रास्ता दिखाया।
आगासी ने नदाल को बताया फेडरर से बेहतर
आगासी ने कहा, "मैं नदाल को नंबर वन और फेडरर को नंबर दो पर रखूंगा। फेडरर को शुरुआती चार साल प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ा और वह एंडी रोडिक और लेटन हेविट से आगे थे। वहीं नदाल को रोजर फेडरर, नोवाक जोकेविच और एंडी मरे की चुनौती से जूझना पड़ा जो टेनिस का स्वर्ण युग रहा।"