{"_id":"68a6cc0b8856fd86610b27dc","slug":"sara-errani-vavassori-again-became-us-open-mixed-doubles-champions-defeated-swiatek-rud-pair-in-the-final-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open: इरानी-वावसोरी फिर बने अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल चैंपियन, फाइनल में स्वियातेक-रूड की जोड़ी को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open: इरानी-वावसोरी फिर बने अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल चैंपियन, फाइनल में स्वियातेक-रूड की जोड़ी को हराया
Thu, 21 Aug 2025 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:04 PM IST
सार
इरानी और वावसोरी उन कई खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने पहले इस नए प्रारूप की आलोचना की थी लेकिन चैंपियन बनने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने दर्शकों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
यूएस ओपन
- फोटो : US Open Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारा इरानी और एंड्रिया वावसोरी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार की रात को खेले गए एक कड़े फाइनल में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना मिश्रित युगल खिताब बरकरार रखा।
इटली की इस जोड़ी ने फाइनल में इगा स्वियातेक और कैस्पर रूड को 6-3, 5-7 (10-6) से हराया। इस तरह से उन्होंने दो दिनों में चार मैच जीतकर 10 लाख डॉलर की इनामी राशि हासिल की जो पिछले साल उन्हें मिली पुरस्कार राशि से कहीं अधिक है। इरानी और वावसोरी उन कई खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने पहले इस नए प्रारूप की आलोचना की थी लेकिन चैंपियन बनने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने दर्शकों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
वावसोरी ने कहा, 'मुझे लगता है कि इतने सारे दर्शकों के सामने इस कोर्ट में खेलना अद्भुत था और मैं इस माहौल के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।' इससे पहले स्वियातेक और रूड की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले सेमीफाइनल में टाईब्रेकर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और जैक ड्रैपर को 3-5, 5-3, 10-8 से हराया।
इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में इरानी और वावसोरी ने डेनियल कोलिन्स और क्रिश्चियन हैरिसन को 4-2, 4-2 से पराजित किया। अमेरिकी ओपन में एकल मुकाबले 24 अगस्त से शुरू होंगे।

View this post on Instagram