फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Ram pair cruises into mixed doubles quarterfinals at Australian Open

Australian Open: क्वार्टर फाइनल में पहुंची सानिया और राम की जोड़ी, एलेन पेरेज और मैटवे मिडेलकूप को सीधे सेटों में हराया

Sun, 23 Jan 2022 12:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 12:07 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपेन में सानिया अकेले भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। रोहन बोपन्ना पहले ही दौर में हारकर मिश्रित युगल के मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। सानिया और नादिया की जोड़ी भी महिला युगल के पहले दौर में बाहर हो गई थी। 

विज्ञापन
Sania Ram pair cruises into mixed doubles quarterfinals at Australian Open
राजीव राम और सानिया मिर्जा - फोटो : ऑस्ट्रेलियन ओपन

विस्तार

सानिया मिर्जा और उनके साथी राजी राम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपने में भारतीय चुनौती बची हुई है। सानिया इस टूर्नामेंट में अकेले भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार राजीव राम की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपेन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सानिया-राम की जोड़ी ने एलेन पेरेज और मैटवे मिडेलकूप पर सीधे सेटों में हराया। 
विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने कोर्ट 3 पर दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलियाई पेरेज़ और डच मिडलकोप को 7-6 (8/6), 6-4 से हराया।  एक घंटे 27 मिनट तक चले इस मैच में सानिया और राम बेहतरीन लय में नजर आए। पहले सेट में पेरेज और मिडलकोप ने संघर्ष किया और करीबी अंतर से हारे, लेकिन दूसरे सेट में वो वापसी नहीं कर पाई और भारतीय अमेरिकी जोड़ी ने यह सेट भी जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मुकाबला 
सानिया मिर्जा और राजीव राम की जोड़ी को इस टूर्नामेंट में कोई वरीयता नहीं दी गई थी। यह जोड़ी अब क्वार्टर फाइनल में सैम स्टोसुर और मैथ्यू एबडेन और जैमी फोरलिस और जेसन कुबलर के बीच जीतने वाली जोड़ी का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जा और राम ने पहले दौर में सर्बिया के एलेक्जेंड्रा क्रुनिक और निकोला कैसिक को मात दी थी। इस हफ्ते की शुरुआत में छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता मिर्जा महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी सत्र होगा। वहीं रोहन बोपन्ना और उनकी क्रोएशियाई जोड़ीदार दरिजा जुराक श्राइबर शनिवार को मिश्रित युगल स्पर्धा से पहले दौर में ही बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed