फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sania mirza to pair with roger federer.

रोजर फेडरर के साथ जोड़ी बनाएंगी सानिया मिर्जा

Sat, 06 Dec 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Dec 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
sania mirza to pair with roger federer.

अब तक यह डेविस कप ही था जिसके जरिए मैट्स विलेंडर, मार्सेलो रियोस, गोरान इवानासेविच जैसे स्टार टेनिस खिलाड़ियों की झलक देशवासियों को देखने मिली, लेकिन अब वह सपना साकार होने जा रहा है जिसकी कल्पना देश के किसी भी टेनिस प्रेमी ने नहीं की होगी।

विज्ञापन


टीवी पर ग्रैंड स्लैम के फाइनल में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक की भिड़ंत कई बार देखी गई है, लेकिन दिल्ली के टेनिस प्रेमी अपने आंखों के सामने यह मुकाबला देख सकेंगे। महेश भूपति की इंडियन टेनिस प्रीमियर लीग के जरिए दिल्ली में स्टार टेनिस खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है।
विज्ञापन


फेडरर और जोकोविक के अलावा महान टेनिस खिलाड़ी पीट सैंप्रास, अना इवानोविक, कार्लोस मोया, पैट राफ्टर, गोरान इवानासेविच जैसे दिग्गज अगले तीन दिनों तक टेनिस के नए रंग रूप में ढलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीपी या डब्ल्यूटीए की तरह आईपीटीएल में पारंपरिक टेनिस नहीं खेली जानी है। एक सेट के 5 मुकाबले होंगे और जो टीम सर्वाधिक सेट जीतेगी वह विजेता होगी। न तो इन मुकाबलों में पारंपिक टाईब्रेकर होगा और न ही एडवांटेज नियम इनकी जगह शूटआउट और सुपर शूटआउट देखने को मिलेंगे।

मनीला और सिंगापुर में खेले गए दो लेग के बाद सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की टीम माइक्रोमैक्स इंडियन एसेस 20 अंकों के साथ टॉप पर है। अन्य तीन टीमें मनीला मैवरिक्स, सिंगापुर स्लैमर्स व यूएई रॉयल्स हैं।

इंडियन एसेस के कप्तान फैब्रिस सांतारो खुलासा करते हैं कि फेडरर अभी तक आए नहीं हैं, लेकिन रविवार को वह टीम के लिए खेलेंगे। यही नहीं मिक्स और मेंस डबल्स में वह बोपन्ना और सानिया के साथ जोड़ी भी बनाएंगे। सानिया और बोपन्ना फेडरर के साथ जोड़ी बनाकर खेलने को करिश्मा मान रहे हैं।


दोनों ही कहते हैं कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है। उनके साथ खेलकर काफी कुछ सीखने को मिलेगा। यही नहीं इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से देश में टेनिस की स्थिति भी बदलेगी।

इवानोविच का कहना है कि उन्हें टेनिस के इस प्रारूप में खेलकर काफी मजा आ रहा है। उन्होंने इस तरह के टीम इवेंट मुकाबले अब तक नहीं खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed