{"_id":"5e66d657cc0a6be4f0b6b2afdc221054","slug":"sania-mirza-stroms-in-australian-open-last-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया की जोड़ी का कमाल, सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया की जोड़ी का कमाल, सेमीफाइनल में पहुंची
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सानिया मिर्जा और उनके जोड़ीदार रोमानिया के हारिया टिकाऊ की जोड़ी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
लेकिन इसके अलावा भारत के लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार डेनिएला हंचुकोवा की चुनौती खत्म हो गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
सानिया-टिकाऊ की जोड़ी ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी और उनकी जोड़ीदार जर्मनी की जूलिया जार्ज को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
छठी सीड सानिया-टिकाऊ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गैर वरीयता प्राप्त एहसाम-जूलिया की जोड़ी को सिर्फ 63 मिनट में निपटाते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन
इस बीच भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार स्लोवाकिया की डेनिएला हंचुकोवा को फ्रांस की क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी के हाथों लगातार सेटों में 3-6, 3-6 से हार झेलनी पड़ी।
सानिया-टिकाऊ का सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडन और जर्मिला गाजोसोवा की जोड़ी से मुकाबला होगा।
मैथ्यू और गाजोसोवा की गैर वरीय जोड़ी ने एक अन्य मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में दूसरी सीड स्लोवाकिया की कैटरीना श्रीबोटनिक और भारत के रोहन बोपन्ना की जोड़ को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी।