{"_id":"5729e8b84f1c1b12215cceb2","slug":"sania-mirza-s-autobiography-will-be-release-on-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में आएगी सानिया की आत्मकथा ‘रेस अगेंस्ट ऑड्स’","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जुलाई में आएगी सानिया की आत्मकथा ‘रेस अगेंस्ट ऑड्स’
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 May 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘रेस अगेंस्ट ऑड्स’ इस साल जुलाई में आएगी। इसमें सानिया ने अपनी जीवन के शुरुआती दिनों से लेकर दुनिया की नंबर वन डबल्स खिलाड़ी बनने के सफर की कहानी बयां की है। सानिया ने यह किताब अपने पिता इमरान मिर्जा के साथ मिलकर लिखी है ताकि वे अपने जीवन के तमाम पहलुओं को किताब में शामिल कर सकें।
विज्ञापन
29 साल की सानिया मिर्जा 13 साल पहले उस समय सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने महज 16वें वसंत में विंबलडन गर्ल्स का खिताब जीता था।
अपनी आत्मकथा के बारे में सानिया ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इस किताब से आने वाले युवा खिलाड़ियों को अपने कैरियर को संवारने में मदद मिलेगी। अगर मेरी किताब से किसी एक खिलाड़ी को ग्रैंड स्लैम जीतने में मदद मिलती है तो मैं यह समझूंगी कि मेरी मेहनत सफल हुई।
विज्ञापन
इस जीवनी में कई ऐसी घटनाओं का उल्लेख है जो बताती है कि कैसे सानिया मिर्जा ने मुसीबतों से हार नहीं मानी और मेहनत करती हुईं टेनिस की बुलंदियों को छुआ।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा साल 2012 में ही सिंगल्स से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं और तब से उन्होंने अपने डबल्स गेम पर ध्यान दिया है। अगस्त 2015 से लेकर मार्च 2016 तक मार्टिना हिंगिस के साथ सानिया ने लगातार 41 जीतों का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान ‘सेंटीना’ नाम से मशहूर यह जोड़ी दुनिया की नंबर वन जोड़ी बन गई।
'Ace against odds' 😀 stay tuned.. #comingthisJuly #HarperCollins pic.twitter.com/3wBmfAUVmG
— Sania Mirza (@MirzaSania) 4 मई 2016