फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza-Monica Niculescu won Connecticut Open doubles title

सानिया ने यूएस ओपन से पहले जीता कनेक्टीकट ओपन

Mon, 29 Aug 2016 12:36 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sania Mirza-Monica Niculescu won Connecticut Open doubles title
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
मार्टीना हिंगिस से अलग होकर रोमानिया मोनिका निकुलेस्कु के साथ जोड़ी बनाने वाली विश्व की नंबर एक महिला युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने यूएस ओपन से पहले कनेटिक्ट ओपन महिला युगल खिताब अपने नाम कर लिया है। और अपने फॉर्म में होने का प्रमाण दे दिया है। 
विज्ञापन


वर्ष के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से पहले इस खिताबी जीत से सानिया का आत्मविश्वास बढ़ेगा। सानिया और मोनिका की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में यूक्रेन की कैटरिना बोंडारेंको और ताइवान की चुवांग-चिया-जंग की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटा और 30 मिनट तक चला।
विज्ञापन

 
सानिया और मोनिका की जोड़ी की यह पहली खिताबी जीत है। इससे पहले, सानिया और मोनिका ने वर्ष 2010 में जोड़ी बनाई थी और यह जोड़ी वेस्टर्न एंड साउथर्न ओपन के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। उस समय अलग होने से पहले सानिया और मोनिका ने एक और टूर्नामेंट खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिताब जीतने के बावजूद सानिया और निकुलेस्कु ने साफ  किया कि यह भागीदारी सिर्फ  थोड़े समय के लिए ही है और दोनों यूएस ओपन में अपनी नियमित जोड़ीदारों के साथ ही खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में सानिया के साथ जोड़ी बनाने के बारे में पूछने पर निकुलेस्कु ने कहा, ‘मैंने सिनसिनाटी में सानिया से पूछा था। मुझे लगा था कि शायद वह यहां खेलना चाहती हैं। मैंने उनसे पूछा और जब उन्होंने हां कहा तो मैं काफी उत्साहित हो गई। अब हमने टूर्नामेंट जीत लिया है। इससे मैं बहुत खुश हूं।’ सानिया ने कहा, ‘मैं बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ खेलूंगी।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed