फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza-Martina Hingis win Miami Open title

काम आया सानिया मिर्जा का फैसला, मनाई 'सिल्वर जुबली'

Mon, 06 Apr 2015 01:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Apr 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza-Martina Hingis win Miami Open title

सानिया मिर्जा का वो फैसला बेहद कारगर साबित हुआ जिसके दम पर वह अब दुनिया में नंबर वन बनने के बेहद करीब पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


सानिया मिर्जा इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस सुपर स्टार भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने रविवार को अपने करियर का 25वां डब्ल्यूटीए खिताब जीत लिया।

सानिया ने इस साल स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ नई जोड़ी बनाते हुए कोर्ट में उतरने का फैसला लिया था जो बेहद कामयाब रहा। भारत और स्विस की इस जोड़ी ने लगातार दूसरा खिताब पर कब्जा जमाते हुए मियामी ओपन जीत लिया है। इससे पहले इस जोड़ी ने परिबास ओपन का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन


सानिया इस खिताबी सफलता का भी जमकर जश्न मनाया और ट्विटर पर जश्न के बारे में बताया भी।

'खिताबी जीत में सानिया के पापा का भी हाथ'

Sania Mirza-Martina Hingis win Miami Open title

शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया-‌मार्टिना ने खिताबी मुकाबले में शुरुआती संघर्ष के बाद रूसी जोड़ी एकटेरीना मकारोवा और ऐलना वेसनीना को 7-5, 6-1 से हरा दिया। पहले सेट में यह जोड़ी 2-5 से पिछड़ी हुई थी लेकिन इसके बाद दोनों ने वापसी की और रूसी जोड़ी को आगे आने का मौका नहीं दिया। इस जोड़ी ने अब तब लगातार 8 गेम जीते।

मार्टिन हिंगिस ने इस जीत के लिए सानिया के पिता इमरान मिर्जा का भी शुक्रिया अदा किया जिनकी सलाह ने जीत में अहम योगदान दिया। सानिया की जहां यह 25वीं युगल खिताब है तो वहीं मार्टिना के लिए यह 43वां खिताब रहा।




जीत के बाद सानिया का एक और ट्विट



नंबर वन बनने के बेहद करीब सानिया

Sania Mirza-Martina Hingis win Miami Open title

इस जीत के साथ सानिया-मार्टिना की जोड़ी अब तीसरे नंबर पर आ जाएगी। वहीं सानिया मिर्जा की युगल में व्यक्तिगत रैंकिंग में भी सुधार होगा और नंबर वन बनने के लिए अब महज 145 अंक ही दूर रह‌ गई हैं।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed