रोजर्स कप में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा का सपना टूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंबलडन 2015 में शानदार जीत के बाद भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा को हार का मुंह देखना पड़ा है। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिंस को डब्ल्यूटीए रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
महिलाओं के युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में कारोलाइन गार्सिया और कैटरीना श्रेबोतनिक की चौथी वरीय जोड़ी ने सानिया और हिंगिंस को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। हार के साथ ही सानिया और हिंगिंस का रोजर्स कप में सफर खत्म हो गया है।
युकी एटीपी चैलेंजर के फाइनल में
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डन की जोड़ी एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के क्रिस गुसियोन और आर्टेम सिटाक की जोड़ी से होगा।
पुरुषों की युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्थानीय दावेदार और दूसरी वरीय अमेरिका के ऑस्टिन क्राजिसेक और निकोलकस मोनरोए की जोड़ी को 5-7, 6-4, 10-8 से शिकस्त दी। युकी इस वर्ष डबल्स में अब तक एक चैलेंजर खिताब जीत चुके हैं जबकि एकल वर्ग में वह दो बार उप विजेता रह चुके हैं।