Australian Open: फाइनल में हारी सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी, ग्रैंड स्लैम से विजयी विदाई का सपना टूटा
सानिया मिर्जा को अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में हार का सामना करना पड़ा है। मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई।
विस्तार
The FIRST all-🇧🇷 team to win a Grand Slam mixed doubles title!
Rafael Matos • @Luisa__Stefani • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/Aw4UDtZsOP— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2023विज्ञापन
Sealed with a kiss 😘🏆
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2023
🇧🇷 Rafael Matos • @Luisa__Stefani • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/EgFOOVramW
ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के फाइनल में ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने सानिया और रोहन को 6-7, 2-6 के अंतर से हराया।
BRAZILIAN BREAKTHROUGH 🇧🇷
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2023
Rafael Matos & @Luisa__Stefani are the #AusOpen mixed doubles champions 🏆#AO2023 pic.twitter.com/yeYMslxva1
सानिया मिर्जा ने अपने करियर में तीन महिला युगल ग्रैंड स्लैम और तीन मिश्रित युगल खिताब जीते हैं। जबकि बोपन्ना ने एक मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। सानिया और बोपन्ना की गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के सेमीफाइनल में देसिरा क्रॉजिक और नील स्कूपस्की को 7-6(5), 6-7(5), 10-6 से हराया था। इस जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मैच में वाकओवर मिला था।
This point deserves a chest bump celebration 🙌
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2023
🇧🇷 Rafael Matos • @Luisa__Stefani • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/A7r7ylkN15
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय जोड़ी ने उरुग्वे और जापानी जोड़ी एरियल बेहार और मकाटो निनोमिया को 6-4, 7-6 (11-9) से हराया था।
Halfway to the mixed doubles title 🏆
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2023
🇧🇷 Stefani/Matos 7-6(2) Mirza/Bopanna 🇮🇳
Rafael Matos • @Luisa__Stefani • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/yXSDe7r7OQ
फाइनल में लय नहीं बरकरार रख पाए सानिया-रोहन
इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच से पहले सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी सिर्फ एक सेट हारी थी। सेमीफाइनल मैच में इस जोड़ी को एक सेट में करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मैच में यह जोड़ी लय में नहीं थी और सीधे सेटों में हारकर खिताब जीतने से चूक गई। वहीं, बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की पुरुष युगल जोड़ी पहले दौर से बाहर हो गई थी। सानिया और कजाखस्तान की अन्ना दानिलिना की जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में हारकर बाहर हुई थी।
Don't mess with Mirza's forehand today 🚫@MirzaSania • @rohanbopanna • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/IoHukWW8H8
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2023
कैसा रहा सानिया का करियर
सानिया ने अपने करियर में 43 डबल्यूटीए खिताब जीते। उन्होंने महिला युगल श्रेणी में तीन ग्रैंड स्लैम भी अपने नाम किए। 2016 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी महिला युगल चैंपियन बनीं थीं। सानिया ने मिश्रित युगल में भी तीन ग्रैंड स्लैम जीते हैं। 2009 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस श्रेणी में खिताब जीती थीं। सानिया लंबे समय तक महिला युगल रैंकिंग में पहले स्थान पर रहीं। हालांकि, अपने करियर के आखिरी ग्रैंड स्लैम में वह जीत से एक कदम दूर रह गईं।
🏆 4️⃣3️⃣ WTA doubles titles
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2023
🏆 3️⃣ Grand Slam doubles titles (incl. 2016 Aus Open)
🏆 3️⃣ Grand Slam mixed doubles titles (incl. 2009 Aus Open)
📈 Ranked No. 1️⃣ in doubles
The epic career of @MirzaSania gets one final chapter today!#AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/rI7rVZ1Zw8