{"_id":"63d25dc3a6467726cc087c87","slug":"sania-mirza-kisses-son-after-winning-australian-open-semifinal-and-leaves-court-2023-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचते ही बेटे को खोजने लगीं सानिया, माथा चूमा और कोर्ट से निकल गईं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Video: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचते ही बेटे को खोजने लगीं सानिया, माथा चूमा और कोर्ट से निकल गईं
Thu, 26 Jan 2023 04:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:32 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जीतने के बाद सानिया मिर्जा ने अपने बेटे को कोर्ट में बुलाया और उसका माथा चूमा। इसके बाद उन्होंने अपना सामान पैक किया और कोर्ट से बाहर निकल गईं।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और इजहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंच गई हैं। रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन किया है और खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। सानिया पहले ही एलान कर चुकी हैं कि यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। ऐसे में वह जीत के साथ अपने करियर को विराम देना चाहेंगी। सेमीफाइनल मैच में जीत के बाद उन्होंने अपने बेटे इजहान को गले लगाया और उसे चूमा। मां-बेटे के प्यार का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
सेमीफाइनल में जीत के बाद सानिया के बेटे को रोहन बोपन्ना ने दर्शक दीर्घा से नीचे कोर्ट पर उतारा। इसके बाद इजहान भागते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। सानिया ने इजहान को गोद में उठाकर गले लगा लिया। इसके बाद उन्होंने उसका माथा और गाल चूम लिया। सानिया के बेटे ने रोहन बोपन्ना के साथ ताली मारकर जीत का जश्न मनाया और सानिया ने उसे नीचे रख दिया। इसके बाद उन्होंने अपना सामान पैक किया और कोर्ट से निकल गईं। सानिया और इजहान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को सानिया और रोहन फाइनल मुकाबले में ब्राजील की लूसिया स्टेफनी और राफेल मातोस की जोड़ी के खिलाफ खेलेंगे।
भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन की नील स्कूप्स्की और यूएसए की देसीरा क्रॉज्जिक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6(5) 6-7(5) 10-6 से मात दी। इससे पहले, भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मैच में जेलेना ओस्टापेंको और डेविड वेगा हर्नांडेज की लातवियाई और स्पेनिश जोड़ी के खिलाफ वाकओवर मिला था। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय जोड़ी ने उरुग्वे और जापानी जोड़ी एरियल बेहार और मकाटो निनोमिया को 6-4, 7-6 (11-9) से हराया था।
सानिया और बोपन्ना की जोड़ी को अभी तक मिश्रित युगल में सिर्फ एक सेट गंवाया है। सेमीफाइनल मैच में दूसरे सेट में उन्हें करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

View this post on Instagram