Sania Mirza: अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में हार के बाद आंसू नहीं रोक पाईं सानिया, बताया कब लेंगी संन्यास
सानिया मिर्जा को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को ब्राजील के लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस ने 6-7, 2-6 के अंतर से हराया।
विस्तार
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस ने 6-7, 2-6 के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में हार के बाद बोलते हुए सानिया काफी भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। हालांकि, जल्द ही उन्होंने खुद पर काबू पाया और अपनी बात पूरी की।
“My professional career started in Melbourne… I couldn’t think of a better arena to finish my [Grand Slam] career at.”
We love you, Sania ❤️@MirzaSania • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/E0dNogh1d0विज्ञापन विज्ञापन— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2023
क्या बोलीं सानिया?
मैच खत्म होने के बाद सानिया मिर्जा ने कहा "मैं अभी दो टूर्नामेंट और खेलने वाली हूं। मेरे करियर की शुरुआत मेलबर्न में ही हुई थी। 2005 में मैं तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स के खिलाफ खेली थी। उस समय मैं 18 साल की थी। मैं भाग्यशाली हूं कि बार-बार यहां आने में सफल रही और कई टूर्नामेंट भी यहां जीते। साथ ही कई बेहतरीन फाइनल मुकाबले भी खेले। रोड लेवर मेरी जिंदगी में खास रहा है। ग्रैंड स्लैम में अपना करियर समाप्त करने के लिए मैं इससे बेहतर एरेना के बारे में नहीं सोच सकती। मुझे यहां घर जैसा महसूस कराने के लिए धन्यवाद।"
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में फाइनल से पहले सिर्फ एक सेट हारने वाली सानिया और बोपन्ना की जोड़ी खिताबी मुकाबले में लय में नहीं दिखी। हालांकि, पहले सेट में दोनों जोड़ियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ, लेकिन अंत में ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस ने 7-6 के अंतर से सेट जीत लिया। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि सानिया और रोहन बोपन्ना दूसरे सेट में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ब्राजील की जोड़ी ने दूसरा सेट 6-2 के बड़े अंतर से जीत लिया और खिताब भी अपने नाम किया। दूसरे सेट में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पूरी तरह से अपनी लय खो चुकी थी। हालांकि, अभी सानिया को दो टूर्नामेंट खेलने हैं। ऐसे में उनके पास जीत के साथ अपने करियर को विराम देने का मौका है।