फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu Draws Inspiration From Her Own Videos, Eyes Maiden Asian Games Medal

एशियन गेम्स: अपने ही वीडियो से हौसला ले रहीं मीराबाई, जानें एशियाड को लेकर क्या कहा

Wed, 23 Sep 2026 07:34 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:34 AM IST
सार

ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकीं मीराबाई चानू अब अपने पहले एशियाड पदक के लिए उतरेंगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप के प्रदर्शन के वीडियो से प्रेरणा लेकर मीरा छह सफल लिफ्ट के लक्ष्य के साथ मुकाबले में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
Mirabai Chanu Draws Inspiration From Her Own Videos, Eyes Maiden Asian Games Medal
मीराबाई चानू - फोटो : PTI

विस्तार

एक समय था जब मीराबाई चानू अपनी पसंदीदा वेटलिफ्टर ओलंपिक और विश्व चैंपियन कुओ हसिंग चुन के वीडियो देखकर अपने अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा भरती थीं, लेकिन एशियाड में पहले पदक के लिए मीरा खुद के वीडियो देखकर लोहा लेने जा रही हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 205 किलो का प्रदर्शन और विश्व चैंपियनशिप में जीते गए रजत के वीडियो मीरा के अंदर एशियाड में पदक जीतने का जज्बा भर रहे हैं। मीरा का यह तीसरा एशियाड है। उनकी झोली में ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल के पदक हैं, लेकिन एशियाड पदक उनकी पहुंच से दूर रहा है। मीरा अमर उजाला से कहती हैं कि सब ठीक रहा तो बुधवार को उनका सपना पूरा हो जाएगा। कोच विजय शर्मा ने ऐसी रणनीति बनाई है कि मीरा को पदक के लिए ऑलआउट जाना पड़े तो वह इससे पीछे नहीं हटेंगी। विजय कहते हैं कि उनका पहला लक्ष्य पदक को पक्का करना होगा।
विज्ञापन


तीन लिफ्टरों से मिलेगी टक्कर
मीरा के 49 किलो भार वर्ग में इस बार कोई चीनी लिफ्टर नहीं है। लेकिन कुल आठ में से मीरा समेत चार लिफ्टर 200 किलो के वजन को छू चुकी हैं। उत्तर कोरिया की री सोंग गुम, ताईवान की फेंग वांग लिंग सी, इंडोनेशिया की विजयाना 200 किलो उठा चुकी हैं। विजय बोले, मुकाबला आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य है छह लिफ्ट पास करना
विजय बताते हैं कि विश्व चैंपियनशिप के बाद पहला ऐसा मौका है जब मीरा को चोट की शिकायत नहीं है। जिसके चलते वह स्नैच में शुरुआत तो सुरक्षित करेंगे, फिर ऑलआउट जाएंगे। वह देखेंगे कि विजयाना और फेंग स्नैच में कितने से शुरूआत करती हैं। तभी मीरा को वजन देंगे। लक्ष्य 6 लिफ्ट पास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed