फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza and Rohan Bopanna enters final of mixed double in Australian Open 2023

Australian Open: सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी फाइनल में पहुंची, जीत के साथ संन्यास ले सकती हैं सानिया

Wed, 25 Jan 2023 03:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 03:45 PM IST
सार

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मैच में वॉकओवर मिल गया था। इसके बाद सेमीफाइनल मैच में भारतीय जोड़ी तीसरी वरीयता वाली जोड़ी को मात दी और फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
Sania Mirza and Rohan Bopanna enters final of mixed double in Australian Open 2023
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन की नील स्कूप्स्की और यूएसए की देसीरा क्रॉज्जिक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6(5) 6-7(5) 10-6 से मात दी। इससे पहले, भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मैच में जेलेना ओस्टापेंको और डेविड वेगा हर्नांडेज की लातवियाई और स्पेनिश जोड़ी के खिलाफ वाकओवर मिला था।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय जोड़ी ने उरुग्वे और जापानी जोड़ी एरियल बेहार और मकाटो निनोमिया को 6-4, 7-6 (11-9) से हराया था। सानिया पहले ही एलान कर चुकी हैं कि यह उनका अंतिम ग्रैंड स्लैम होगा। फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद, शीर्ष भारतीय टेनिस स्टार का सपना होगा कि वह एक और ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करें।
विज्ञापन

 
भारतीय जोड़ी ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और पहला सेट 7-6 के अंतर से जीता था। हालांकि, दूसरे सेट में उन्हें 6-7 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में पहला सेट हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और तीसरा सेट 10-6 के अंतर से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।


अब तक सिर्फ एक सेट हारे हैं सानिया-बोपन्ना
सानिया और बोपन्ना की जोड़ी को अभी तक मिश्रित युगल में सिर्फ एक सेट गंवाया है। सेमीफाइनल मैच में दूसरे सेट में उन्हें कीरीब अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की पुरुष युगल जोड़ी पहले दौर से बाहर हो गई थी। सानिया और कजाखस्तान की अन्ना दानिलिना की जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में हार गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed