फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza and lucie hradecka pair lost to pair of coco gauff and jessica pegula in French open third round

French Open 2022: फ्रेंच ओपन में हारकर बाहर हुई सानिया मिर्जा और ह्राडेका, तीसरे दौर में अमेरिकी जोड़ी ने दी मात

Wed, 01 Jun 2022 11:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 11:52 AM IST
सार

महिला युगल के तीसरे दौर में भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की लूसी ह्राडेका को अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही यह जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 
 

विज्ञापन
Sania Mirza and lucie hradecka pair lost to pair of coco gauff and jessica pegula in French open third round
सानिया मिर्जा - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की लूसी ह्राडेका की जोड़ी को अमेरिका की कोको गुआफ और जेस्सिका पेगुला के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही यह जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। महिला युगल में तीसरी दौर के मैच में अमेरिकी जोड़ी ने 6-4, 3-6 के अंतर से जीत हासिल की और अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मैच में शुरुआत से ही अमेरिकी जोड़ी सानिया और ह्राडेका की जोड़ी पर भारी रही और अंत में मैच भी अपने नाम किया। 
विज्ञापन


पहले सेट में ही अमेरिकी जोड़ी ने 3-0 की बढ़त ले ली थी। इसके बाद सानिया-ह्राडेका ने वापसी की और 5-4 के स्कोर पर पहुंची, लेकिन अंत में पहला सेट 6-5 के अंतर से गंवा दिया। दूसरे सेट में सानिया और ह्राडेका की 10वीं सीड जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और 2-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद अमेरिकी जोड़ी ने वापसी करते हुए 2-2 की बराबरी की। एक समय स्कोर 3-3 की बराबरी पर था, लेकिन अंत में कोको गुआफ और जेस्सिका पेगुला की जोड़ी ने 6-5 के अंतर से मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन

नडाल ने जोकोविच को दी मात
पुरुष एकल में राफेल नडाल ने दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 13 बार के चैंपियन नडाल और जोकोविच के बीच शानदार मुकाबला हुआ, लेकिन अंत में नडाल ने यह मैच 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 के अंतर से जीत लिया। अब सेमीफाइनल मैच में उनका सामना जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से होगा।

जोकोविच ने पिछले साल नडाल को हराकर फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। अब नडाल ने उन्हें हराकर पिछले साल की हार का बदला ले लिया है। नडाल सबसे ज्यादा 13 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। इस टूर्नामेंट में वो सिर्फ तीन बार हारे हैं और दो बार उन्हें जोकोविच ने मात दी है।

नडाल 15वीं बार फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल खेलते दिखेंगे। नडाल रिकॉर्ड 22वां ग्रैंड स्लैम जीतने से नडाल बस दो कदम दूर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed